28.4 C
Madhya Pradesh
April 28, 2024
Bundeli Khabar
Home » इस राशि वालों को हो सकता है आज बड़ा फायदा: राशिफल
ज्योतिष

इस राशि वालों को हो सकता है आज बड़ा फायदा: राशिफल

🙏28 जनवरी, शुक्रवार को आयुष्मान और सौभाग्य नाम के शुभ योग बन रहे हैं। जिससे वृष राशि वालों को अच्छी खबर मिल सकती है। प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। सिंह राशि वालों की नौकरी और बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। रुके काम भी पूरे होंगे। तुला और धनु राशि वालों के लिए उपलब्धियों वाला दिन है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। मेहनत का फायदा मिलेगा। वृश्चिक राशि वालों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और सफलता वाला दिन रहेगा। मीन राशि वालों को सितारों का साथ मिलेगा। नौकरी और बिजनेस के लिए भी दिन अच्छा है। इनके अलावा मेष, मिथुन, कर्क, कन्या, मकर और कुंभ राशि वाले लोगों पर सितारों का मिला-जुला असर दिखेगा

12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव- आज का दिन परिवार के साथ हंसी खुशी बीतेगा। आज आप अपनी मेहनत तथा समझदारी से वह सब हासिल कर सकते हैं जिसकी आपने तमन्ना की है। किसी सम्मेलन अथवा समारोह में जाने का भी अवसर बनेगा।
नेगेटिव- निकट संबंधियों अथवा मित्रों के साथ व्यवहार करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग ना करें। अन्यथा संबंधों में कड़वाहट आ सकती है।लापरवाही और लेटलतीफी की वजह से कोई महत्वपूर्ण काम अधूरा भी रह जाएगा।
व्यवसाय- इस समय अपनी व्यवसायिक पार्टियों के साथ संबंधों को और बेहतर बनाने की जरूरत है। बिजनेस की छोटी-छोटी बारीकियों पर भी गंभीरता से विचार करें। नौकरीपेशा लोगों को सफलता मिलेगी।
लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। युवा वर्ग भी अपने प्रेम संबंधों के प्रति मर्यादित तथा गंभीर रहेंगे।
स्वास्थ्य- आपका अपने खान-पान तथा दिनचर्या के प्रति सजग रहना तथा व्यवस्थित रखना आपको आपको स्वस्थ और ऊर्जावान रखेगा।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 4

वृष – पॉजिटिव- आज कोई महत्वपूर्ण सूचना या समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी समारोह अथवा पार्टी मे भी व्यस्तता रह सकती है। रुकावट तथा बाधाओं के बावजूद आप अपने सभी कामों को निपटाने में सफल रहेंगे।
नेगेटिव- अपने बजट को अपनी जरूरतों के अनुसार सीमित और संतुलित रखें। किसी भी प्रकार का धन संबंधी लेनदेन करते समय एक बार पुनः विचार अवश्य करें। अपने आसपास के सकारात्मक लोगों के बीच कुछ समय बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कोई दिक्कत आ रही है तो किसी अनुभवी इंसान की सलाह मानना बहुत सही रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। शेयर्स तथा तेजी मंदी से ताल्लुक रखने वाले लोग आज मुनाफा कमा सकते हैं।
लव- आपकी किसी भी मुश्किल समय में पारिवारिक सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहेगा। युवाओं के लिए प्रेम प्रसंगों के अवसर भी बनेंगे।
स्वास्थ्य- वाहन चलाते समय किसी भी प्रकार की लापरवाही नुकसानदायक रह सकती है। व्यसन और तनाव जैसी स्थिति से दूर रहें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

मिथुन – पॉजिटिव- आप अपने आसपास की सकारात्मक लोगों के साथ कुछ समय व्यतीत करके अपने अंदर अद्भुत आत्मविश्वास और आत्म बल महसूस करेंगे। मन में चल रही किसी दुविधा का भी समाधान मिलेगा। कुछ समय बच्चों के भी साथ व्यतीत करने से उनके मनोबल में वृद्धि होगी।
नेगेटिव- कोई अशुभ समाचार मिलने से मन व्यथित रह सकता है।इस समय आलस की वजह से कुछ कार्यों को टालने की भी प्रवृति रहेगी। जिसकी वजह से अपना नुकसान भी कर सकते हैं। युवा वर्ग दोस्तों के साथ ज्यादा घूमने फिरने में समय व्यर्थ ना करें।
व्यवसाय- सहयोगियों और कर्मचारियों के साथ संबंध खराब न होने दें। जिन कामों को आप सहज और सरल समझ रहे थे वो बहुत मुश्किल से पूरे हो पाएंगे। हालांकि आप उन्हें सुलझा लेंगे। ऑफिस में फाइलें और दस्तावेज बहुत संभाल कर रखें।
लव- पति-पत्नी एक दूसरे के ऊपर दोषारोपण करने की बजाय उचित संबंध से बना कर रखें।प्रेम संबंधों में और अधिक नज़दीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- व्यस्तता के बावजूद कुछ समय व्यायाम और योगा आदि के लिए भी जरूर निकालें। मांसपेशियों में दर्द और खिंचाव की समस्या परेशान कर सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 2

कर्क – पॉजिटिव- अनुभवी लोगों के साथ दिन बेहतरीन तरीके से व्यतीत होगा तथा बहुत कुछ नई जानकारियां भी हासिल होंगी।आज दौड़-धूप की अधिकता रहेगी। परंतु कार्य में सफलता मिलने से आप पर थकान हावी नहीं होगी।
नेगेटिव- विद्यार्थी तथा युवा वर्ग आलस की वजह से अपनी पढ़ाई से किसी भी तरह का समझौता ना करें। कोई पुराना झगड़ा दोबारा उभर सकता है। बेहतर होगा कि बीती बातों को वर्तमान पर हावी ना होने दें। कोर्ट केस संबंधी मामले में आज किसी भी प्रकार की कार्रवाई करना उचित नहीं है।
व्यवसाय- बिजनेस को गति देने के लिए कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बनेंगी। जो कि सकारात्मक भी रहेंगी। प्रॉपर्टी संबंधित बिजनेस में कोई महत्वपूर्ण डील होने की संभावना है। ऑफिस में दूसरों की बातों में ना आकर अपने काम पर ही ध्यान लगाकर रखें।
लव- पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता रहेगी। रिश्तेदारों से संबंधित कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने से घर में उत्सव का माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य- नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी ना होने दें वरना सिर दर्द और थकान की समस्या हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 7

सिंह – पॉजिटिव- घर के रखरखाव तथा साज-सज्जा संबंधी कार्यों में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। रिश्ता में सुधार आएगा, तथा चारों तरफ से खुशियां महसूस होगी। अगर कोई सरकारी काम रुका हुआ है तो आज उसे पूरा करने के लिए उचित समय है।
नेगेटिव- अपनी गुस्से और ईगो जैसी नकारात्मक आदतों पर काबू पाना जरूरी है। कभी-कभी आपका गुस्सा और बहुत अधिक अनुशासित होना दूसरों के लिए परेशानियों का कारण बन जाता है। घर में आप अप्रिय व्यक्ति के आगमन से नकारात्मक माहौल रह सकता है।
व्यवसाय- व्यापार में लाभ प्राप्ति के लिए किए गए प्रयासों का उचित परिणाम सामने आएगा। रुके हुए काम भी निपटेगे। कोई नया काम शुरू करने से पहले घर के सदस्यों की सलाह भी अवश्य दें। नौकरी प्राप्ति के लिए किए गए प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है।
लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। दोस्तों के साथ पारिवारिक गेट टुगेदर होने से सभी को खुशी और आनंद महसूस होगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु जोखिम प्रवृत्ति के कार्यों में रुचि ना ले।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 6

कन्या – पॉजिटिव- अपनी दिनचर्या को सुव्यवस्थित रखें। इससे अपने कार्यों को संपन्न करने में सहायता मिलेगी। आपके मन में जो कल्पनाएं और सपने हैं, उन्हें साकार करने का उचित समय है। प्रॉपर्टी आदि से संबंधित कार्य भी संपन्न होंगे।
नेगेटिव- घर के वरिष्ठ सदस्यों के मान सम्मान और स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील रहे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई की तरफ और अधिक ध्यान देने की जरूरत है, अन्यथा इसका नकारात्मक प्रभाव आपके रिजल्ट पर पड़ेगा।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र पर कर्मचारियों के साथ चल रहा विवाद सुलझने से राहत मिलेगी। कामों फिर तेजी भी आएगी। कामकाज में बहुत व्यस्तता रहेगी। कंप्यूटर और मीडिया से जुड़े बिजनेस में नए मौके मिलेंगे।
लव- पारिवारिक सुख शांति बनी रहेगी। किसी पुराने मित्र मिलने से यादें ताजा होंगी।
स्वास्थ्य- अपने असंतुलित भोजन की वजह से पेट में दर्द और गैस आदि की समस्या रहेगी। ज्यादा गरिष्ठ भोजन करने से परहेज करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1

तुला – पॉजिटिव- किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद व शुभकामनाएं आपके लिए वरदान साबित होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। आप धैर्य और विवेक का उपयोग करके किसी विशेष समस्या को सुलझाने में भी सक्षम रहेंगे।

नेगेटिव- परंतु अपनी गतिविधियों तथा योजनाओं के बारे में किसी से भी चर्चा ना करें। गुप्त रूप से अपने कार्यों को अंजाम देना उचित रहेगा। घर के किसी सदस्य की नकारात्मक गतिविधि से आपको चिंता हो सकती है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में इस वक्त बहुत ज्यादा काम और किसी नई जिम्मेदारी की वजह से व्यस्तता रहेगी। यह समय उपलब्धियों वाला है। आपको अपनी मेहनत के उचित परिणाम भी हासिल होंगे। आज कोई भी ऑफिशियल यात्रा ना करें।
लव- घर में सुख शांति पूर्ण माहौल रहेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों के लिए उत्तम रिश्ता आने की संभावना है।
व्यवसाय- स्वास्थ्य के प्रति पूरी तरह सजग रहें। मौसमी परेशानी जैसे खांसी जुकाम आदि रह सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 8

वृश्चिक – पॉजिटिव- अनुभवी लोगों के साथ बेहतरीन समय व्यतीत होगा तथा आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। आज दौड़-धूप की अधिकता तो रहेगी, परंतु सफलता मिलने से खुशी भी बनी रहेगी। घर में नजदीकी संबंधित संबंधियों अथवा मित्रों के आने से चहल-पहल और खुशी भरा वातावरण रहेगा।
नेगेटिव- अध्ययनरत विद्यार्थी पढ़ाई के प्रति बिल्कुल भी आलस या लापरवाही ना करें। आपके कुछ मित्र ही आपको भ्रमित करने का प्रयास करेंगे। इस समय किसी पर अधिक भरोसा ना करके अपने निर्णय पर ही विश्वास रखें।
व्यवसाय- किसी प्रोजेक्ट पर पैसा लगाने का प्लान है तो उसके संदर्भ में उचित सोच विचार अवश्य कर लें। व्यवसाय में आज परिस्थितियां सामान्य ही रहेंगी। परंतु पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में सफलता मिलने की बेहतरीन स्थिति बन रही है।
लव- परिवारजनों कथा जीवनसाथी का सहयोग आपसी संबंधों को और अधिक मधुर बनाएगा। तथा घर का वातावरण भी सुखद बना रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु योगा और व्यायाम को अपने जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

धनु – पॉजिटिव- कुछ बेहतर सीखने और करने की इच्छा आपके अंदर जोश और ऊर्जा का संचार करेंगी। सामाजिक गतिविधियों में भी व्यस्तता रहेगी। खास तौर पर महिलाएं अपने कार्यों के प्रति अधिक सजग रहेगी और सफलता भी हासिल करेंगी।
नेगेटिव- खर्चों की अधिकता का असर आपके सुकून और नींद पर भी पड़ेगा। बेहतर होगा कि अपना बजट संभाल कर रखें। कभी-कभी आपका छोटी-छोटी बातों पर खीझना और प्रतिक्रिया करना वातावरण को खराब कर देता है।
व्यवसाय- बिजनेस के कामों में रुकावटें आ सकती हैं। इसलिए किसी अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन लेना जरूरी है। इस प्रतिस्पर्धा के दौर में आज आपको कोई विशेष उपलब्धि हासिल होने वाली है, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। लाभ के साधनो में भी वृद्धि होगी।
लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें अन्यथा दूरियां बढ़ सकती हैं।
स्वास्थ्य- तनाव और डिप्रेशन जैसी स्थिति को अपने ऊपर हावी ना होने दें। बेहतर होगा कि अपनी समस्याओं को किसी विश्वसनीय व्यक्ति से अवश्य शेयर करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 9

मकर – पॉजिटिव- आज मन में चल रही किसी दुविधा का समाधान मिलेगा। धन प्राप्ति की दिशा में किए गए प्लान में सफलता हासिल करेंगे। भाइयों के साथ भी किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर सकारात्मक विचार विमर्श होगा। साथ ही आपसी संबंधों में भी मधुरता बढ़ेगी।
नेगेटिव- कोई अप्रिय समाचार मिलने की आशंका है। अपने मनोभावों पर काबू रखें। अपनी प्रतिभा को पहचाने और सकारात्मक दिशा में लगाएं। व्यर्थ की कुछ गतिविधियों में समय और पैसा नष्ट हो सकता है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में शांतिपूर्ण तरीके से काम पूरे होंगे। स्टाफ तथा कर्मचारी भी अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। नौकरीपेशा लोग एक्स्ट्रा इनकम के लिए किसी भी तरह से जोखिम न लें। मानहानि की स्थिति भी बन सकती है।
लव- परंतु घर की व्यवस्था उचित बनाकर रखने के लिए आपका सहयोग अति आवश्यक है। प्रेम संबंधों को विवाह में परिणित होने की योजनाएं बनाएं।
स्वास्थ्य- मांसपेशियों में दर्द और खिंचाव की वजह से कार्य करने में दिक्कत आएगी। व्यायाम और योगा इसका उचित इलाज है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 4

कुंभ – पॉजिटिव- व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान दें। अपने किसी विशेष लक्ष्य को हासिल करने के लिए समय अनुकूल है। इसलिए अपने उद्देश्य पर ध्यान केंद्रित रखें। कोई भी दिक्कत आने पर अनुभवी से सलाह लेना उचित रहेगा।
नेगेटिव- अपनी सोच को सकारात्मक रखें। इस बात का ध्यान रखें कि कभी-कभी आपकी ही शक करने की प्रवृत्ति आपके लिए ही परेशानी का कारण बन सकती हैं। पुरानी जायदाद संबंधी समस्याएं फिर से उठेगी।
व्यवसाय- बिजनेस संबंधी नई कार्यप्रणाली पर विचार करना फायदेमंद रहेगा। कामकाज को लेकर ठोस और महत्वपूर्ण फैसले लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। नौकरी में स्थायित्व रहेगा परंतु अपना टारगेट पूरा करने के लिए दबाव भी बना रहेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच प्रकार की नोकझोंक का असर परिवार की व्यवस्था पर भी पड़ सकता है। प्रेमी/प्रेमिका के लिए डेटिंग के अवसर सुलभ होंगे।
स्वास्थ्य- गले में इंफेक्शन और बुखार जैसी स्थिति रह सकती है। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए आयुर्वेद का इस्तेमाल करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6

मीन – पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति बहुत ही बेहतरीन बनी हुई है। अपनी कार्यप्रणाली में किए गए परिवर्तन के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। परिवार की किसी समस्या का समाधान मिलने से घर में सुकून भरा वातावरण रहेगा।
नेगेटिव- परंतु सहज तरीके से ही अपने कार्यों को अंजाम दे तथा धन संबंधी नीतियों पर किसी भी प्रकार की जल्दबाजी ना करें।कभी-कभी आपका विचलित स्वभाव दूसरों को परेशान कर सकता है। अपने गुस्से पर भी काबू रखना जरूरी है।
व्यवसाय- कारोबार संबंधी किया गया नया प्रयोग सफल रहेगा। जल्दी ही उसके अच्छे नतीजे सामने आएंगे। ज्यादा मेहनत की जरूरत है। इसलिए उम्मीद न हारे। ऑफिस में आप योग्यता व प्रतिभा की सराहना होगी।
लव- बुजुर्गों का स्नेह एवं आशीर्वाद घर से घर में सकारात्मक ऊर्जा व्याप्त रहेगी। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने से विवाह संबंधी योजनाएं भी बनेगी।
स्वास्थ्य- अपनी दिनचर्या और खान-पान के प्रति भी सजग रहें। मधुमेह और ब्लड प्रेशर संबंधी नियमित जांच के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 9

Related posts

आज का राशिफल

Bundeli Khabar

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

गोवर्धन पूजा: कैसा होगा आज ग्रहों का प्रभाव आपकी राशि पर

Bundeli Khabar

Leave a Comment

error: Content is protected !!