20.4 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220124 WA0006
मनोरंजन

फिल्म ‘शशांक’ का ट्रेलर दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन पर रिलीज

Bundelikhabar

गायत्री साहू,

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से उनके प्रशंसकों में निराशा के साथ ही बॉलीवुड में कई अहम सवाल पैदा हो गया। पिछले साल उनकी जीवन से प्रभावित फिल्म ‘शशांक’ की घोषणा हुई थी। अब फिल्म बनकर तैयार है जिसका ट्रेलर अभिनेता सुशांत सिंह के जन्मदिन 21 जनवरी को रिलीज किया गया।

बॉलीवुड में नेपोटिज़्म, माफिया गैंग, नशा और मशहूर स्टार सुशांत सिंह राजपूत के संदिग्ध हालत में हुई मृत्योपरांत उनसे प्रभावित फिल्म शशांक लगातार ख़बरों में है। सुशांत सिंह की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने फिल्म के बहिष्कार के लिए सोशल मीडिया पर एक अपील भी किया है। लेकिन अब कई क़ानूनी रुकावटों के बाद यह फिल्म प्रदर्शित होगी। फिल्म में शशांक का किरदार निभाने वाले अभिनेता रवि सुधा चौधरी बताते हैं कि सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन पर इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज करते हुए हम सभी उन्हें भावुक होकर याद कर रहे हैं। वक्त तेज़ी से आगे बढ़ता है लेकिन सुशांत सिंह के साथ जो हुआ वह बॉलीवुड की छवि को बहुत नकारात्मक बनाता है। यह फिल्म कई राज से पर्दा उठाएगी।

निर्माता मारुत सिंह एवं रमेश परमार ने बताया कि इसमें आर्य बब्बर एक बड़े फिल्म निर्माता का किरदार निभा रहे हैं। हम किसी प्रसिद्ध निर्माता का नाम नहीं लेना चाहते हैं, लेकिन बॉलीवुड में बड़े प्रोड्यूसर, स्टूडियो मिलकर माफिया नेटवर्क चलाते हैं और आउटसाइडर्स एक्टर्स और डायरेक्टर्स को आगे नहीं आने देते। फिल्म शशांक में बॉलीवुड के इस काले पक्ष को उजागर किया जाएगा।
रुद्रांश सिने क्राफ्ट्स प्रा. लि., रोर फिल्म्स, सनोज मिश्रा फिल्म्स और परमार पिक्चर के बैनर तले फिल्म ‘शशांक’ के निर्माता रवि सुधा चौधरी, मारुत सिंह और सह-निर्माता रमेश परमार एवं संजय धिमान हैं। फिल्म का निर्देशन सनोज मिश्रा ने किया है। फिल्म में प्रमुख किरदार में आर्य बब्बर, रवि सुधा चौधरी, राजवीर सिंह, अपर्णा मलिक, मुस्कान वर्मा, वरूण जोशी, संजू सोलंकी, आदित्य राॅय नज़र आयेंगे।

कोरोना के चलते फिल्म के प्रदर्शन की तारीख अभी निश्चित नहीं है लेकिन महामारी पर नियंत्रण रहता है तो फिल्म मार्च महीने में सिनेमागृह में प्रदर्शित होगी।


Bundelikhabar

Related posts

महुआ को किसने पहुंचाया कोठे पर? जानने के लिए देखें दंगल टीवी का शो ‘नथ – जेवर या जंजीर’

Bundeli Khabar

‘बनारस’ का गीत ‘माया गंगे’ का हिंदी वर्जन मुंबई में हुआ लॉन्च

Bundeli Khabar

सत्यजीत रे द्वारा और उन पर बनी फिल्म की स्क्रीनिंग का नीरजा शेखर ने किया उद्घाटन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!