22.7 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
मनोरंजन

रहस्य, रोमांच के साथ दिमाग पर गहरा प्रभाव डालती है फिल्म ‘लीच’

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

टैग प्रोडक्शन, कोलोसल फिल्मस और बेनजीर प्रोडक्शन के बैनर तली बनी फिल्म ‘लीच’ 24 मार्च को मास्क ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है।
‘लीच’ एक साइको थ्रिलर मर्डर मिस्ट्री फिल्म है। यह फिल्म एक ऐसे लेखक के जीवन पर आधारित है जो अपनी लिखी कहानी को जीता है और उसे वास्तविकता की पृष्ठभूमि में उकेरता है। वह जो भी नई किताब लिखता है उससे जुड़ी घटनाएं उसके ही समक्ष वास्तव में घटित हो चुकी है। वह अपनी कहानियों के कारण ही मनोरोग का शिकार हो चुका है। उसकी बीमारी का नाम है एलिकथेलिसिया। इस बीमारी में लोगों के अंदर की भावनायें शून्य हो जाती है और व्यक्ति अपनी भावनाओं को पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।
फिल्म का नायक फ्रेडरिक (अभिक बेनज़ीर) एक कामयाब लेखक है। वह एक अभिनेत्री सादिया (सनम ज़िया) से समझौता रूपी शादी करता है क्योंकि वह जानता है कि सादिया रेन्फिल सिंड्रोम नामक मानसिक बीमारी की शिकार है। फिल्म में यह राइटर एक बीमारी का शिकार है, जिसके कारण उसे खून पीना पसंद है। शादी के बाद वे एरिक नामक बच्चे को गोद लेते हैं और उनके साथ फेड्रिक अपने बंगले में जाता है जहाँ एक अनहोनी घटती है। बंगले के केयरटेकर की लाश फंदे में झूलती मिलती है। इस घटना के बाद जावेद नाम का दूसरा केअरटेकर आता है और समस्याओं का जन्म होने लगता है। उनका बच्चा एरिक भी गायब हो जाता है और धीरे धीरे पता चलता है कि उनकी नौकरानी भी गायब है और बाद में जावेद का भी पता नहीं चलता। सभी एक दूसरे पर इल्जाम लगाते हैं। इस बीच सादिया अपनी मनोवैज्ञानिक डॉक्टर सहेली के कहने पर जासूस हैमिल्टन और उसके असिस्टेंट न्यूटन को इस केस के लिए सहायता मांगती है। न्यूटन और सादिया स्कूल के दिनों के मित्र हैं। खोज के दौरान उन्हें बेहद अजीब बातों का पता चलता है। क्या ये जासूस वास्तविक सच्चाई को ज्ञात कर पाते हैं? क्या मौत और गायब होने का सिलसिला बंद हो पाता है? क्या फेडरिक की लिखी कहानियों की सच्चाई कुछ और थी इन सभी रोमांचक बातों के लिए फिल्म लीच देखा जा सकता है।
फिल्म में सभी कलाकारों ने बेहतरीन अदाकारी की है, अपनी भूमिका का निर्वहन बेहतर ढंग से किया है। कहानी बेहद उलझी हुई है इसे समझने के लिए समय लग सकता है यह एक लेखक की कल्पना से अधिक है। कहानी के निर्देशन और पटकथा में कुछ कमियां है और कही कही कुछ छूट गया प्रतीत होता है। जैसे सादिया मुस्लिम है लेकिन जब तहकीकात होती है तो उसे नागवंशी परिवार से संबंधित खून पीने वाली चुड़ैल बताया जाता है। दूसरी ओर प्रोफेसर कहता है कि उसे कॉलेज से निकाल दिया गया लेकिन दृश्य स्कूल का दिखाया गया।
फिल्म के कई दृश्य आपको झकझोर कर रख देंगे और कई दृश्य आपको सोचने पर मजबूर कर देंगे। क्राइम और सस्पेन्स देखने वालों को यह फिल्म पसंद आएगी। फिल्म के मुख्य कलाकार अभिक बेनजीर, सनम जिया, विशाल सिंह, वेद प्रकाश, संजू धिरहे, अलका अमीन, मीर सरवर, अतुल श्रीवास्तव हैं।
इस फिल्म के निर्देशक अनिल रामचंद्र शर्मा और पबित्रा दास, निर्माता चिरंजीवी भट्ट, अंजू भट्ट हैं। फिल्म की कहानी अभिक बेनजीर ने लिखी है। सिनेमाटोग्राफी अशोक पांडा ने किया है और बापी भट्टाचार्य का संगीत है। इस फिल्म को दिया जाता है तीन स्टार।

– गायत्री साहू


Bundelikhabar

Related posts

दिग्गज संगीतकार बप्पी लहरी के निधन पर के के गोस्वामी ने जताया शोक

Bundeli Khabar

प्रेम विवाह जैसे मुद्दे पर बनी फिल्म ‘द कन्वर्ज़न’ देशभर के सिनेमाघरों में 6 म‌ई को होगी रिलीज

Bundeli Khabar

‘उर्फ़ घंटा’ का वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर शेमारूमी और बिगबैंग प्रस्तुत करेंगे

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!