20.4 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220124 WA0005
मनोरंजन

कपिल शर्मा की बायोपिक होगी ‘फ़नकार’, फिल्मकार विनोद तिवारी का सपना साकार

Bundelikhabar

गायत्री साहू,

मुम्बई। सन 2018 में अभिनेता संजय दत्त की बायोपिक ‘संजू’ आयी थी। जिसका निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था। इसमें अभिनेता रणबीर कपूर ने संजय दत्त के किरदार को बखूबी भूमिका निभाई थी जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। इस फ़िल्म से प्रभावित होकर निर्देशक विनोद तिवारी के मन में भी विचार आया था कि वे एक बॉयोपिक का निर्माण करेंगे जो मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के जीवन से प्रेरित हो। कपिल शर्मा का जीवन काफी संघर्ष भरा रहा है। कपिल बतौर स्टैण्डअप कॉमेडियन के रूप में काम करते थे और कई कॉमेडी शो के विजेता भी रहे। कपिल के नाम पर उनका खुद का शो लॉन्च हुआ और वे सफलता की सीढ़ियां चढ़ते गए। इस बीच उनका विवाद उनके सह कलाकारों और बाद में कुछ पत्रकारों से भी हुई जिससे उनके कैरियर में गिरावट भी आई लेकिन उन्होंने फिर से नई शरुआत की। उनकी प्रोफेशनल लाइफ में कई उतार चढ़ाव आया। अभी हाल ही में कपिल डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अपना शो लेकर आ रहे हैं, जिसका टाइटल कपिल शर्मा- आई एम नॉट डन येट है। उनकी डेब्यू फ़िल्म ‘किस किस से प्यार करूँ’ दर्शकों को काफी पसंद आई थी।

आपको बता दें कि निर्देशक विनोद तिवारी ने रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘ये तेरी भाभी है पगले’ का निर्देशन किया है। उन्होंने कोरोना काल के दौरान फिल्म ‘द कन्वर्जन’ भी बनाया है जो कि धर्मान्तरण जैसी गम्भीर मुद्दे पर आधारित है।
विनोद तिवारी चाहते थे कि कपिल शर्मा की बायोपिक में खुद कपिल ही अभिनय करें। साथ ही वे मानते हैं कि अभिनेता कृष्णा अभिषेक इस किरदार के लिए बहुत खरे रहेंगे क्योंकि उनकी कॉमेडी टाइमिंग और ह्यूमर बहुत अच्छा है। कृष्णा अभिषेक कपिल के चरित्र पर सही न्याय कर पाएंगे। सन 2010 में भी विनोद तिवारी कपिल शर्मा के साथ एक फिल्म बनाना चाहते थे लेकिन कभी उनकी व्यस्तता तो कभी निर्माताओं के साथ सामंजस्य नहीं बन पाया जिससे फ़िल्म नहीं बन पाई। अब भी वे एक बायोपिक करने के इच्छुक हैं।

लेकिन अब मकरसंक्रांति के अवसर पर ‘फुकरे’ फ़िल्म के निर्देशक मृगदीप सिंह लाम्बा ने कॉमेडियन कपिल शर्मा के जीवन पर आधारित फिल्म बनाने की घोषणा कर दी है। जिसका निर्माण महावीर जैन कर रहे हैं। फ़िल्म का शीर्षक भी तय हो चुका है जिसका नाम ‘फनकार’ रखा गया है। गौरतलब हो कि कपिल की बॉयोपिक पर फ़िल्म बनाने का पहला विचार निर्देशक विनोद तिवारी के मन में आया था।


Bundelikhabar

Related posts

इस बार ‘एक विलेन’ की भूमिका में जॉन अब्राहम है या अर्जुन कपूर !

Bundeli Khabar

काजोल अभिनीत ‘सलाम वेंकी’ के ट्रेलर में है जीवन के उत्साह का उत्सव

Bundeli Khabar

शादी एवं रक्षा क्षेत्र में नौकरी के लिए आंखों का स्वस्थ होना बेहद जरूरी है – डॉ. प्राजक्ता देशपांडे

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!