26.3 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
images 5 1
मध्यप्रदेश

कैदी की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी की हार्ट अटैक से हुई मौत

Bundelikhabar

जबलपुर/ब्यूरो

मंडला जिले के सजायाफ्ता कैदी की सुरक्षा में मेडिकल कॉलेज में लगे पुलिसकर्मी की हार्ट अटैक से हुई मौत

जबलपुर नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में उस वक्त हड़कंप का माहौल बन गया जब सजायाफ्ता कैदी अमित खंपरिया जिस को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था उसकी सुरक्षा में लगे एक मंडला जिले के ए एसआई सोनू लाल उइके की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

धोखाधड़ी मामले में मंडला जिले के सजायाफ्ता कैदी अमित खंपरिया जिसको इलाज के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था उसकी सुरक्षा में लगे मंडला जिले के एएसआई सोनू लाल उइके की हार्ट अटैक से मौत हो जाने से मेडिकल कॉलेज में हड़कंप का माहौल निर्मित हो गया वहीं अमित खंपरिया को वीआईपी ट्रीटमेंट दिए जाने की भी सूचना मिल रही थी ऐसे में एएसआई की मौत पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं एएसआई सोनू लाल के जो कि मंडला जिले के टाटरी थाने में थाने में पदस्थ था उसकी ड्यूटी कैदी की सुरक्षा में लगाई गई सोनू लाल हुई के साथ चार पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी सुरक्षा के लिए लगाई गई थी देर रात सोनू लाल के के सीने में तेज दर्द हुआ जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक सोनू लाल की मौत हो गई वहीं मामले की सूचना पाकर गढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज में कराया गया मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।


Bundelikhabar

Related posts

बिजावर: बड़े इंतजार के बाद बरसे बदरा

Bundeli Khabar

विधि विशेषज्ञों की राय के बाद पंचायत चुनाव निरस्त

Bundeli Khabar

सागर के विकास में बजट कभी भी बाधा नहीं बनेगा -मंत्री भूपेंद्र सिंह

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!