35.8 C
Madhya Pradesh
May 31, 2026
Bundeli Khabar
मध्यप्रदेश

खरीदी केंद्रों में हो रही लगातार धांधली के विरोध में सौंपा ज्ञापन: उग्र आंदोलन की चेतावनी

Bundelikhabar

पाटन/सजल सिंघई
शासन द्वारा प्रतिबर्ष समर्थन मूल्य पर किसानों का अनाज खरीदा जाता है ताकि देश के कर्णधार किसानों को अपनी फसल का उचित मूल्य प्राप्त हो सके एवं बाज़ार और मंडियों में होने वाली असुविधा से बच सकें, किंतु इसका उल्टा पाटन क्षेत्र के खरीदी केंद्रों में हो रहा है।

इसी के चलते आज जिला पंचायत सदस्य ठाकुर उदय भान सिंह के नेतृत्व में जनपद पंचायत पाटन से अध्यक्ष श्री मति सविता शत्रुघन सिंह, आनंद मोहन पल्हा, डॉ. संदीप सिंघई सहित क्षेत्र के किसानों द्वारा बड़ी संख्या में तहसील कार्यालय पहुंच कर तहसीलदार प्रमोद चतुर्वेदी को ज्ञापन सौंप कार्यवाही की मांग की गई एवं समुचित कार्यवाही न होने की दशा आगामी 15 तारीख से उग्र आंदोलन करने की चेतावनी भी दी गई।

जिला पंचायत सदस्य ठाकुर उदयभान सिंह के अनुसार शासन योजनाएं तो बड़ी बड़ी बनाता है किंतु उनका क्रियान्वयन सही तरीके से नही कर पाता है जिसका खामियाजा ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को भुगतना पड़ता है, शासन-प्रशासन ने खरीदी केंद्र तो खोल दिये हैं किंतु उन पर व्यवस्थाएं मुहैया कराने में बोने सिद्ध हो रहे हैं, न किसानों को समुचित बारदाना मिल पा रहा है और न ही धान का परिवहन किया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर बारिश में खरीदी केंद्रों पर तुलाई के इंतजार में खराब हुई धान को किसानों को वापिस ले जाने के लिए मजबूर किया जा रहा है जो किसानों के साथ शोभनीय कृत्य नही हैं।

उन्होंने बताया कि शासन प्रशासन अगर उक्त अनियमितताओं पा गौर नही करता है तो किसान आगामी 15 जनवरी से उग्र आंदोलन के लिये मजबूर हो जाएंगे।


Bundelikhabar

Related posts

हत्या: दिनदहाड़े सिर पर पटका पत्थर

Bundeli Khabar

जटाशंकर धाम में शिव विवाह पर होगा दस दिवसीय जटाशंकर महोत्सव का आयोजन

Bundeli Khabar

पर्यावरण संरक्षण के लिए ट्रस्ट की अभिनव पहल

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!