24.1 C
Madhya Pradesh
September 23, 2026
Bundeli Khabar
images 7
मध्यप्रदेश

नगर परिषद की उपेक्षा झेल रहे हैं निर्दलीय एवं कांग्रेस शासित वार्ड

Bundelikhabar

9 / 100 SEO Score

पाटन/संवाददाता
सावन महीने में नगर परिषद के मौन व्रत के कारण समस्त वार्डों में जल प्लावन के कारण हाहाकार मचा हुआ है जिससे लोगों के अंदर काफी रोष व्याप्त हो गया है, जिस तरफ देखों मात्र पानी ही पानी दिखाई दे रहा है किंतु नगर परिषद श्रावण मास में कुछ न करने का व्रत धारण किये हुए है।

आपको बता दें कि नगर में विकास का कार्य केवल उन्हीं वार्डों में ज्यादा दिखाई दे रहा है जहाँ से भाजपा के पार्षदों ने विजय श्री हासिल की थी और जहाँ कांग्रेस शासित य निर्दलीय वार्ड है वहाँ परिषद उपेक्षापूर्ण वर्ताव कर रही है हालांकि यह बात न्याय संगत तो नही हैं लेकिन राजनीति संगत जरूर है जिसका खामियाजा विधानसभा चुनाव में भाजपा को भुगतना पड सकता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 01 से लेकर 15 तक समस्याओं का अंबार लगा हुआ है हालांकि नगर परिषद मूलभूत सुविधाओं का कर लेने से नही पीछे हटती है उल्टा टेक्स लेकर भी असुविधाएं मुहैया करा रही है, हालांकी सफाई कर्मचारी सफाई के लिए आते तो हैं लेकिन अपनी हाजरी लगा कर भाग जाते हैं।

दूसरी ओर स्ट्रीट लाइट की जिम्मेदारी जिसके हवाले सौंपी गई है उसका हमेशा एक कहना रहता है कि लाइट जबलपुर सुधारने गई है क्योंकि ये सब नगर परिषद के चहेते कर्मचारी है जो बर्षों से यहां जमे हुए हैं और प्रशासन का डर इन्हें लेश मात्र भी नही रहा, नागरिकों के बताए अनुसार अब ऐसा प्रतीत होता है मानो ये सभी विधानसभा चुनाव में भाजपा की नैया उस पर डुबोकर ही राहत लेंगे।


Bundelikhabar

Related posts

सरपंच पति के लिए वरदान साबित हो रही नगदा पंचायत

Bundeli Khabar

अब हाई कोर्ट में होगा आधा घंटे ज्यादा काम

Bundeli Khabar

सैकड़ो कांग्रेसियों ने गैस सिलेंडर, साईकिल रख कर जताया आक्रोश

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!