38.9 C
Madhya Pradesh
May 17, 2024
Bundeli Khabar
Home » जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल
ज्योतिष

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

*आज 16 जून, गुरुवार आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की द्वितिया तिथि रहेगी। इस दिन सूर्योदय पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में होगा, जो दोपहर लगभग 4 बजे तक रहेगा, इसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रात अंत तक रहेगा। गुरुवार को पहले पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से धाता और उसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से सौम्य नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इस दिन राहुकाल दोपहर 2:08 से 3:48 तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें। साथ ही आज ब्रह्म और प्रजापति नाम के दो शुभ योग बन रहे हैं। जिससे आज कर्क राशि वालों के लिए इनकम के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। कन्या राशि वालों को नौकरी और बिजनेस में सितारों का साथ मिलेगा। बिजनेस और निवेश के लिए तुला राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा। इनके अलावा कोई भी नया काम करने के लिए मिथुन और वृश्चिक राशि वालों का दिन ठीक नहीं है। वहीं, अन्य राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर दिखेगा*

*12 राशियों का फल*

*मेष* – पॉजिटिव- दिन व्यस्तता भरा रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में भी रुचि रहेगी। घर में नजदीक के संबंधियों के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा। संतान के भविष्य को लेकर फायदेमंद योजनाओं पर काम होगा। नेगेटिव- इस समय वाहन संबंधित कोई लोन लेने की योजना बन रही है, तो पहले उस पर भली-भांति विचार अवश्य कर ले। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ का भी ध्यान रखना आवश्यक है। अपनी उपलब्धियों का दिखावा ना करें। व्यवसाय- बिजनेस में इस समय ज्यादा फायदे की उम्मीद ना रखकर पूरी तरह मेहनत करने की जरूरत है। भविष्य में यही काम आपको फायदा भी देंगे। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियों में आपको लाभ होगा। ऑफिस में दूसरों की गतिविधियों पर हस्तक्षेप ना करें। लव- पारिवारिक व्यवस्था उचित बनी रहेगी। लेकिन प्रेम संबंधों में छोटी सी बात को लेकर खटास आ सकती है। स्वास्थ्य- कोई चोट या दुर्घटना जैसे योग बन रहे हैं। जोखिम वाले कार्यों में रुचि ना लें। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 9

*वृष* – पॉजिटिव- नए कामों की योजनाएं बनेंगी। उन पर काम करने के लिए कुछ लोगों से मदद भी मिलेगी। इस समय आत्म विश्लेषण द्वारा स्वयं की व्यक्तित्व में और अधिक निखार लाने का प्रयास करें। स्थान परिवर्तन के संभावनाएं प्रबल होंगी। नेगेटिव- अपनी गतिविधियों की गोपनीयता बनाकर रखें। वरना आपके कार्य में व्यवधान आ सकते हैं। अभी खुद को साबित करने के लिए बहुत अधिक मेहनत की भी आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में हाथ तंग रहेगा। व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में किसी पर भी भरोसा ना करें तथा अपने निर्णय को ही प्राथमिकता पर रखें। बीमा तथा कमीशन संबंधी कार्यों में अप्रत्याशित सफलता प्राप्त होगी। आपके सपने जल्दी ही साकार होने वाले है। लव- दांपत्य जीवन में कुछ मनमुटाव की स्थिति बनेगी। कुछ समय मनोरंजन तथा डिनर आदि के लिए व्यतीत करना आपसी संबंधों को मधुर बनाएगा। स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम जैसी परेशानी रहेगी। आयुर्वेदिक इलाज इसका उचित उपाय है। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

*मिथुन* – पॉजिटिव- किसी महत्वपूर्ण कार्य करने से पहले पारिवारिक सदस्यों की सलाह अवश्य लें। पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से आज राहत मिलेगी। संतान के कैरियर संबंधी कोई सूचना मिलने से घर में उत्साह भरा वातावरण रहेगा।
नेगेटिव- किसी के साथ भी व्यर्थ के वाद-विवाद की स्थिति में ना पड़ें। और आज कहीं पर भी पैसा ना लगाएं, क्योंकि इसके लिए समय अनुकूल नहीं है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। व्यवसाय- कोई भी नया काम शुरू करने के लिए ग्रह स्थिति अभी पक्ष में नहीं है। किसी भी कार्य में घर के वरिष्ठ तथा अनुभवी सदस्यों की सलाह आपके लिए बेहतरीन रहेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों के ऑफिस की कार्यप्रणाली में सकारात्मक बदलाव आएगा। लव- पारिवारिक सदस्यों का सहयोग तथा एक दूसरे के प्रति समर्पण की भावना घर के वातावरण को खुशहाल बनाकर रखेगी। लव पार्टनर से मुलाकात के अवसर बनेंगे। स्वास्थ्य- कभी-कभी कुछ नकारात्मक विचार हावी हो सकते हैं। मेडिटेशन करें तथा कुछ समय प्रकृति के साथ भी व्यतीत करें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

*कर्क* – पॉजिटिव- इनकम के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। आप अपनी सोच व बुद्धिमता से हर समस्या का हल प्राप्त करने में सक्षम रहेंगे। किसी संत या अपने गुरु के सानिध्य में रहना आपको मानसिक शांति प्रदान करेगा। बच्चे आज्ञाकारी बने रहेंगे। नेगेटिव- दूसरों के मामले में ज्यादा दखलअंदाजी ना करें। आप पर अतिरिक्त जिम्मेदारियों का दबाव रहेगा। इस समय किसी भी प्रकार की यात्रा ना करें, आपके लिए नुकसानदायक रह सकती है। व्यवसाय- आज कार्यक्षेत्र में आपके काम करने का जोश और जज्बा गजब का रहेगा। सहकर्मी तथा अधीनस्थ कर्मचारियों का भी पूर्ण सहयोग रहेगा। इस समय किसी भी गैर कानूनी काम को करने से बचें अन्यथा बुरी तरह फस सकते हैं। लव- पारिवारिक मामलों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाए। प्रेम प्रसंगों में नज़दीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी में सुधार आएगा। और आप अपने आप को पूर्ण स्वस्थ महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

*सिंह* – पॉजिटिव- रिश्तेदारों अथवा पड़ोसियों के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। आज आप हर काम को व्यवस्थित तरीके से पूरा करने की कोशिश करेंगे, और कामयाब भी होंगे। आपके अंदर आत्मिक शांति व्याप्त रहेगी। नेगेटिव- आय की स्थिति कुछ मध्यम रहेगी, जिसकी वजह से मन परेशान रहेगा। ध्यान रखें कि गुस्से व जिद जैसी नकारात्मक बातों की वजह से आपके कुछ कार्य बिगड़ सकते हैं। व्यवसाय- अपनी व्यवसायिक कार्यप्रणाली के परिवर्तन संबंधी योजनाओं पर भली-भांति विचार विमर्श करें। पारिवारिक गतिविधियों से जुड़े व्यवसाय अभी कुछ मंद रहेंगे। लेकिन अभी की गई मेहनत के परिणाम निकट भविष्य में सफलता दायक रहेंगे। लव- पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेंगी। घर में अचानक ही मित्रों का आगमन होगा। स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से शरीर में दर्द व हल्के बुखार जैसी स्थिति रह सकती है। गर्मी से अपना बचाव रखना आवश्यक है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 8

*कन्या* – पॉजिटिव- समय आपके पक्ष में है। पूरे मनोयोग से अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहे। आर्थिक स्थिति भी सशक्त बनेगी। युवा वर्ग अपने करियर के प्रति पूरी तरह एकाग्र चित्त रहेंगे और सफलता भी प्राप्त करेंगे। नेगेटिव- इस समय फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। कोर्ट केस संबंधी मामलों में आज किसी के प्रकार का समाधान मिलने की उम्मीद नहीं है। किसी पर भी अधिक भरोसा ना करें। व्यवसाय- व्यवसाय में आपका कोई नया प्रयोग अमल करना लाभदायक रहेगा। परंतु अपने विरोधियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें। किसी को भी पैसा देने से पहले वापसी भी सुनिश्चित करना आवश्यक है। सरकारी सेवारत व्यक्ति किसी भी गैर कानूनी काम को हाथ में ना लें। लव- विपरीत परिस्थितियों में जीवन साथी का पूर्ण सहयोग रहेगा। मित्रों के साथ पारिवारिक गेट-टुगेदर प्रसन्नता तथा नई ऊर्जा प्रदान करेगा। स्वास्थ्य- कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से राहत मिलेगी। रोग निवृत्ति के लिए प्राकृतिक तरीकों को अधिक अपनाएं। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4

*तुला* – पॉजिटिव- कुछ दैनिक उलझनों से निजात पाने के लिए कुछ समय एकांत अथवा आगमन में जरूर व्यतीत करें। आज का दिन धन संबंधी किसी निवेश के लिए बहुत ही उत्तम है। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में भी अपना ध्यान लगाएं। नेगेटिव- क्रोध और आवेश के चलते कई बार बनता काम अंतिम चरण में अटक सकता है। यह समय धैर्य और संयम से व्यतीत करने का है। अपने परिवार की जरूरतों को नजरअंदाज ना करें। उनका ध्यान रखना आपका महत्वपूर्ण दायित्व है। व्यवसाय- व्यापारिक परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। किसी नए प्रोजेक्ट संबंधी ठोस तथा महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सक्षम रहेंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में जल्दी ही कोई अच्छी डील हो सकती हैं। नौकरी में लक्ष्य अथवा टारगेट को पूरा करने का दबाव बना रहेगा। लव- घर में सुख शांति भरा वातावरण रहेगा। अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपको खुशी और नई ऊर्जा प्रदान करेगी। स्वास्थ्य- गर्मी की वजह से घबराहट और बेचौनी महसूस हो सकती हैं। शीतल पदार्थों का सेवन करें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 7

*वृश्चिक* – पॉजिटिव- दिन का अधिकतर समय घर के रखरखाव संबंधी गतिविधियों में ही व्यतीत हो जाएगा। इस समय अपने वित्तीय योजना संबंधी कार्यों पर ज्यादा ध्यान दें। यह आपके भविष्य के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगी। कलात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नेगेटिव- आप किसी दुविधा में बुरी तरह फंस सकते हैं। इसलिए सोच-समझकर ही कोई निर्णय ले। संतान पक्ष को लेकर भी कोई चिंता रह सकती है। शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का हल निकालने का प्रयास करें। अपने बजट से अधिक खर्च ना करें। व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर आपकी उपस्थिति अनिवार्य है। क्योंकि आपकी लापरवाही से कर्मचारी भी अपना ध्यान काम पर नहीं देंगे। इस समय कोई भी नया काम या योजना कामयाब नहीं रहेगी। सरकारी सेवारत लोग पब्लिक के साथ सौम्यता से पेश आएं। लव- पारिवारिक वातावरण सहयोगात्मक तथा खुशनुमा रहेगा। परंतु विवाहेत्तर संबंधों का प्रभाव आपके घर की सुख-शांति को भंग कर सकता है। स्वास्थ्य- अत्यधिक तनाव की स्थिति से दूर रहें। वरना इसका असर आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा। मेडिटेशन में कुछ समय अवश्य व्यतीत करें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 8

*धनु* – पॉजिटिव- आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे। आप भावनात्मक रूप से खुद को सशक्त महसूस करेंगे। तथा व्यक्तिगत और पारिवारिक गतिविधियों के बीच भी उचित सामंजस्य बना रहेगा। नेगेटिव- सोच-विचार करके ही कोई निर्णय ले। क्योंकि जल्दबाजी में लिए गए फैसले बदलने पड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति को ठीक करने के लिए खर्च पर अंकुश लगाना आवश्यक है। अपने निजी कार्यों के लिए समय ना निकाल पाने की वजह से मन मे कुंठा रहेगी। व्यवसाय- कारोबार में जल्दी कामयाबी की चाह में किसी गलत रास्ते का चुनाव ना करें। राजकीय कार्यों में कुछ बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। अधिकतर महत्वपूर्ण काम दोपहर से पहले ही निपटा ले तो उचित रहेगा। ऑफिशियल मामलों में ज्यादा दखलअंदाजी ना करें। लव- वैवाहिक अथवा प्रेम संबंधों में किसी वजह से तकरार उत्पन्न हो सकती है। एक दूसरे पर विश्वास बना कर रखना अति आवश्यक है। स्वास्थ्य- अपने ऊपर अतिरिक्त कार्यभार ना लें। इसका असर आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर पड़ेगा। कमजोरी भी महसूस होगी। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4

*मकर* – पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से जो दीर्घकालीन योजनाएं बनाई थी, अब उन्हें कार्य रूप देने का अनुकूल समय है। आज किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान निकालने के लिए समय उत्तम है, इसलिए प्रयासरत रहे। युवा वर्ग को कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। नेगेटिव- ध्यान रखें कि आपकी भावनाओं तथा उदारता का गलत फायदा भी उठाया जा सकता है। आर्थिक रूप से भी कुछ उलझने तथा समस्याएं उभरेगी। किसी के साथ संपर्क स्थापित करते समय सचेत रहना अति आवश्यक है। व्यवसाय- व्यवसायिक कार्य प्रणाली में परिवर्तन लाने से उचित व्यवस्था रहेगी। सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे। भूमि तथा वाहन से संबंधित व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। नौकरी में लक्ष्य व टारगेट को पूरा करने का दबाव बना रहेगा। लव- किसी पारिवारिक सदस्य की विवाह संबंधी कोई उत्तम रिश्ता आ सकता है। दोस्तों के साथ गेट-टुगेदर संबंधी प्रोग्राम बनेंगे। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु अपनी दिनचर्या तथा खान-पान को उचित रखना अति आवश्यक है। भाग्यशाली रंग- बैंगनी, भाग्यशाली अंक- 1

*कुंभ* – पॉजिटिव- घर में सुधार संबंधी योजना बनाते समय वास्तु के नियमों का पालन अवश्य करें। रोचक तथा ज्ञानवर्धक साहित्य पढ़ने में भी कुछ समय व्यतीत होगा। आप अपने आप को तनावमुक्त महसूस करेंगे। विदेश जाने के लिए कोशिश कर रहे लोगों के लिए संभावनाएं बन रही हैं। नेगेटिव- पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगे। परंतु आप बेहतरीन तरीके से निभा भी लेंगे।किसी के साथ भी बहुत अधिक वाद-विवाद में ना पड़े। इससे खुद की भी मानहानि होना संभव है। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। इस्तेमाल ही न करें तो ज्यादा अच्छा रहेगा। व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। परंतु दूसरों पर निर्भर रहने की अपेक्षा स्वयं ही कार्य को निपटाने का प्रयास करें। आप अपनी योग्यता के अनुरूप उच्चतर परिणाम भी हासिल होंगे। नौकरी में अपना टारगेट आसानी से हासिल हो सकता है। लव- परिवार में सुखद माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों को भी विवाह संबंधी पारिवारिक स्वीकृति मिलने से प्रसन्नता रहेगी।
स्वास्थ्य- गैस, वायु आदि की वजह से जोड़ों में दर्द व बेचैनी जैसी समस्या रहेगी। अपने खान-पान को व्यवस्थित रखना अति आवश्यक है। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 6

*मीन* – पॉजिटिव- दिन कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। रुकावट के बावजूद आप सभी महत्वपूर्ण कार्यों को निपटाने में सक्षम रहेंगे। अपने आसपास के सकारात्मक लोगों के साथ कुछ समय व्यतीत करने से अपने आप को मानसिक रूप से बहुत ही हल्का महसूस करेंगे। नेगेटिव- घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। अपने बजट को अपनी आवश्यकता के अनुसार सीमित व संतुलित रखें। बच्चों को ज्यादा ढील ना दें, अन्यथा उनकी किसी नकारात्मक गतिविधि से परेशानी उत्पन्न हो सकती हैं। व्यवसाय- बिजनेस के कामों में कुछ रुकावट आएगी। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें। शेयर बाजार तथा तेजी मंदी से ताल्लुक रखने वाले लोग सावधानी अवश्य बरते। ऑफिस में फाइनेंस को लेकर कुछ गलती होने की आशंका है। लव- पारिवारिक मामलों में आपसी विश्वास व प्रेम को बनाए रखना जरूरी है। बाहरी लोगों का हस्तक्षेप ना होने दें। स्वास्थ्य- खांसी जुकाम व एलर्जी जैसी दिक्कत रह सकती है। गर्मी से अपना बचाव करें तथा प्राकृतिक चीजों का अधिक से अधिक उपयोग करें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

Related posts

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

जानिए कैसा होगा आपका दिन : आज का राशिफल

Bundeli Khabar

कैसा होगा आपका सप्ताह : जानिए साप्ताहिक राशिफल

Bundeli Khabar

Leave a Comment

error: Content is protected !!