27.4 C
Madhya Pradesh
July 26, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2022 0106 101238
मध्यप्रदेश

कांग्रेस की जन आक्रोश पदयात्रा

Bundelikhabar

-कांग्रेस जनों ने निकाली जन आक्रोश पदयात्रा
-शहर में अनियोजित तरीके से हो रहे विकास कार्यों के विरोध में किया प्रदर्शन
-जनाक्रोश यात्रा ने किया शहर के विभिन्न मार्गो का भ्रमण

जबलपुर/ब्यूरो

उत्तर मध्य क्षेत्र विधायक विनय सक्सेना के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने राइट टाउन स्थित विधायक कार्यालय से कल सुबह 11 बजे जनाक्रोश पदयात्रा निकाली। इस पदयात्रा ने शहर के विभिन्न मार्गो का भ्रमण किया और भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश और जबलपुर शहर में बेढंगे और अनियोजित तरीके से करवाए जा रहे विकास कार्यों के विरोध में नारेबाजी की। यह जन आक्रोश यात्रा फ्लाईओवर निर्माण कार्य में नियम व शर्तों की खुली अनदेखी, साइड रोड का निर्माण नहीं किया जाना, निर्माण कार्य स्थल पर यातायात संकेतक नहीं लगाए जाने के साथ ही फ्लाईओवर निर्माण के दौरान बाधक बन रहे मकानों,दुकानों और अन्य संपत्तियों को तोड़ने के एवज में मुआवजा देने में धोखाधड़ी किए जाने के विरोध में निकाली गई।

जन आक्रोश यात्रा में शामिल हुए नगर कांग्रेस अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने शहर की दुर्दशा करके रख दी है चाहे फ्लाईओवर का निर्माण हो या फिर स्मार्ट सिटी के अंतर्गत चल रहे काम हो सभी आने उचित तरीके से किए जा रहे हैं ।जिससे आम जनता परेशान हो चुकी है। वही फ्लाईओवर निर्माण में बाधक बन रही संपत्तियों के मुआवजे को लेकर भी सरकार जनता के साथ धोखाधड़ी कर रही है। सरकार को जल्द ही अपनी कार्यशैली में सुधार लाना चाहिए।


Bundelikhabar

Related posts

पिछले चार छह बर्षों से एक ही जगह डटे हुए है पुलिस कर्मी

Bundeli Khabar

बिजावर मे आयोजित किया गया आइसना पत्रकार संवाद सम्मेलन

Bundeli Khabar

युवक की नृशंस हत्या: ताबड़तोड़ चाकुओं से वार कर सर में पटक दिया पत्थर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!