26.3 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
images 3 1
मध्यप्रदेश

कोरोना अलर्ट: बच के रहना

Bundelikhabar

जबलपुर/ब्यूरो

जबलपुर में लगातार कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ता जा रहा है जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारी कर ली है लगातार तीसरे दिन भी कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा बढ़ता दिखाई दिया तीसरे दिन कोरोना वायरस का विस्फोट जबलपुर शहर में हुआ और 70 कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज जबलपुर शहर में मिले हैं वही मामले में जबलपुर संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉक्टर संजय मिश्रा ने बताया कि जबलपुर जिले में कोरोना वायरस की तीसरी लहर का आगाज हो चुका है तीसरे दिन भी मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है और बुधवार को 70 मरीज जबलपुर जिले में मिले हैं वही स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वायरस के संक्रमण को बढ़ता देख कर अपनी तैयारियां पहले से ही कर ली हैं ।

जबलपुर के जिला अस्पताल विक्टोरिया एवं मेडिकल कॉलेज में व्यापक इंतजाम स्वास्थ्य विभाग द्वारा कर लिए गए हैं वही डॉक्टर संजय मिश्रा ने आगामी समय में लॉक डाउन की संभावना भी जताई है उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से लगातार जबलपुर जिले में मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है इसको देखकर लगता है कि लॉकडाउन शासन द्वारा लगाया जा सकता है डॉक्टर संजय मिश्रा ने बताया कि अभी तक जबलपुर जिले में ओमी क्रोन का एक भी मरीज नहीं मिला है जबलपुर स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति में नजर रखी जा रही है स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक इंतजाम संक्रमण की रोकथाम के लिए किए जा रहे हैं वही डॉक्टर संजय मिश्रा ने जबलपुर के नागरिकों से अपील की है कि मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें जिससे कि कोरोनावायरस की संक्रमण में लगाम लगाई जा सके।


Bundelikhabar

Related posts

पृथ्वीपुर उप चुनाव:काँग्रेस प्रत्याशी नितेन्द्र सिंह ने किया नामांकन दाखिल

Bundeli Khabar

48 घंटे के भीतर पुलिस ने किया पाटन में हुये अंधे कत्ल का पर्दाफाश

Bundeli Khabar

पुलिस की निष्क्रियता के चलते लोगों को हो रही असुविधा

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!