28.5 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
images 1 2
मध्यप्रदेश

लूट: हवाई फायर करते हुए दिन दहाड़े लूट

Bundelikhabar

जबलपुर/ब्यूरो

जबलपुर के सिहोरा थाना अंतर्गत शिव मंदिर बाबा ताल इलाके में अज्ञात बदमाशों द्वारा दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया गया, वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरा मौके से फरार हो गया, मामले की सूचना मंजू यादव नाम के व्यक्ति ने जो कि झंडा बाजार निवासी पीयूष बिलैया के यहां काम करता था उसने सिहोरा थाना पुलिस को दी अज्ञात बदमाश द्वारा हवाई फायर करते हुए मंजू यादव से ₹475000 लूट लिए गए मंजू यादव आईसीआईसीआई बैंक में अपने मालिक के रुपए जमा करने जा रहा था तभी रास्ते में अज्ञात लुटेरे द्वारा घटना को अंजाम दिया गया।

वही मामले में जबलपुर ग्रामीण एडिशनल एसपी शिवेश सिंह बघेल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जबलपुर पुलिस की 10 टीमे पूरे मामले की जांच में लगी हुई है मामले की गंभीरता को देखते हुए जबलपुर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने भी घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण किया था उसके बाद उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं जिसके तहत मामले की जांच जारी है साइबर सेल की टीम भी मामले की जांच में लगी हुई है आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं जल्दी पूरे मामले का खुलासा कर अज्ञात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Bundelikhabar

Related posts

बिजावर: पुलिस की आंखों से रोज काजल चुरा रहे है जुआड़ी

Bundeli Khabar

लोकसेवा केंद्रों में अब नही होंगे आवेदन निरस्त

Bundeli Khabar

सेवानिवृति पर वनक्षेत्रपाल घुम्मन सिंह अहिरवार को दी गई बिदाई

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!