21.3 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
images 3
मध्यप्रदेश

पैरामेडिकल छात्रों ने मेडिकल यूनिवर्सिटी में किया प्रदर्शन

Bundelikhabar

जबलपुर/ब्यूरो

– मेडिकल यूनिवर्सिटी में पैरामेडिकल छात्रों ने किया जोरदार प्रदर्शन
-जनरल प्रमोशन देने की मांग की
-प्रदेशभर से आए सैकड़ों पैरामेडिकल के छात्र
-हाईकोर्ट में अर्जेंट सुनवाई कल

पिछले 3 सालों से परीक्षाएं होने का इंतजार कर रहे पैरामेडिकल के छात्रों ने मेडिकल यूनिवर्सिटी की वादाखिलाफी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए जनरल प्रमोशन की मांग की है। प्रदेशभर से आए सैकड़ों पैरामेडिकल के छात्रों ने मेडिकल यूनिवर्सिटी में मंगलवार को जमकर प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए जनरल प्रमोशन दिए जाने की मांग विश्वविद्यालय प्रबंधन से की है। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि उन्होंने 3 साल पहले मेडिकल यूनिवर्सिटी में पैरामेडिकल कोर्स के लिए प्रवेश लिया था इन 3 सालों में मेडिकल यूनिवर्सिटी ने उनकी एक भी एग्जाम नहीं लिए अब तक फर्स्ट ईयर का एग्जाम भी नहीं लिया गया जिससे छात्रों का भविष्य अंधकार में हो गया है छात्रों ने परीक्षाएं कराने को लेकर मेडिकल यूनिवर्सिटी के अधिकारियों से लेकर प्रदेश के शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री निवास तक जाकर प्रदर्शन किया और परीक्षाएं कराने की मांग की लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।

छात्रों के साथ ही प्रदर्शन कर रही छात्राओं का कहना है कि उन्होंने 2018 और 2020 में यूनिवर्सिटी में प्रवेश लिया था और पिछले 3 साल से वे एक ही क्लास में पढ़ रही है।अब तक उनकी तीन बार परीक्षाएं हो जानी चाहिए थी लेकिन नहीं हुई। कई बार मांग करने के बाद भी एग्जाम नहीं लिए गए। अब या तो उनके एग्जाम दिए जाएं या फिर उन्हें जनरल प्रमोशन दिया जाए।

वही पैरामेडिकल छात्रों द्वारा हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई जिसमें छात्रों की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता ने उनका पक्ष रखते हुए कोर्ट को बताया कि यह छात्र 2018 के बैच के हैं और 3 साल होने को जा रहे हैं ना तो यूनिवर्सिटी में ऑनलाइन क्लासेस ली और ना ही ऑफलाइन। अब तक इनकी चार परीक्षाएं हो जानी थी लेकिन नहीं हुई यदि परीक्षाएं हो जाती तो बच्चों का भविष्य बर्बाद नहीं होता वही अब यूनिवर्सिटी ने सेकंड ईयर के छात्रों की परीक्षाओं का शेड्यूल भेज दिया है जिनकी परीक्षाएं 4 तारीख से हैं और यूनिवर्सिटी इन छात्रों को बैठने की परमिशन नहीं दे रही है जिस पर हाईकोर्ट ने मेडिकल यूनिवर्सिटी से जवाब मांगा है।


Bundelikhabar

Related posts

पाटन: विद्युत विभाग आऊट सोर्स कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी

Bundeli Khabar

विद्युत वितरण कंपनी में जल्द लागू होगी “विद्युत प्रहरी योजना

Bundeli Khabar

प्रदेश में प्रथम एन.क्यू.ए.एस. सर्टिफाइड बना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटंगी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!