25.2 C
Madhya Pradesh
July 28, 2026
Bundeli Khabar
images 1 1
मध्यप्रदेश

बीजेपी युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष की पत्नी ने पति के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

Bundelikhabar

जबलपुर के भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष रंजीत पटेल की पत्नी पहुंची एस पी ऑफिस,दर्ज करवाई अपने ही पति की शिकायत

जबलपुर/ब्यूरो

जबलपुर के एसपी ऑफिस पहुंची यह महिला जबलपुर के भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष रंजीत पटेल की पत्नी हैं जो कि अपने ससुराल पक्ष और पति से परेशान हैं जबलपुर एसपी ऑफिस पहुंचकर शिप्रा पटेल नाम की महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष की शिकायत दी है महिला ने भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष रंजीत पटेल और उनके परिवार जनों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है और जबलपुर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा से एक ज्ञापन के माध्यम से अपील की है कि उसके दहेज लोभी पति और उसके परिवार जनों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए शिप्रा पटेल ने बताया कि उसकी शादी 2019 में भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष रंजीत पटेल के साथ हुई थी शादी के कुछ दिनों बाद रंजीत पटेल व उसके परिजनों द्वारा दहेज के लालच में उसको परेशान किया जाने लगा और पति व उसके परिजनों द्वारा उसके साथ दहेज को लेकर आए दिन मारपीट की गई जिसकी शिकायत उसके द्वारा महिला थाने में भी की गई पर राजनीतिक रसूख के चलते अभी तक किसी भी प्रकार की कार्यवाही पुलिस द्वारा नहीं की गई है महिला चित्रा पटेल ने बताया कि उसके मायके व वालों ने उनकी शादी के सम 40 से 50 लाख रु खर्च किए लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद से ही उनके पति वे ससुराल वाले 10 लाख रुपए और एक इनोवा की लगातार मांग करने लगे जिसकी शिकायत शिप्रा पटेल द्वारा महिला थाने में भी दी गई थी पर अभी तक पुलिस द्वारा किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई है ।

IMG 20220105 WA00032

Bundelikhabar

Related posts

स्कूली बच्चों की आपस में हुई चाकूबाजी में दो घायल

Bundeli Khabar

हुनर को मुकाम दिलाने को कलेक्टर का प्रयास

Bundeli Khabar

राशन उपभोक्ताओं को मिलेगा हर माह 10 किलो खाद्यान्न – कलेक्टर छतरपुर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!