29.7 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2022 0105 101033
क्राइम

छतरपुर: अपराधी एवं माफिया के खिलाफ कार्यवाही चालू

Bundelikhabar

अपराधी एवं माफिया के अवैध निर्माण एवं कब्जे को किया ध्वस्त, पुलिस प्रशासन, राजस्व एवं नगरपालिका ने की संयुक्त कार्यवाही

छतरपुर/शमीम खान

कलेक्टर छतरपुर संदीप जी आर एवं पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा के द्वारा माफिया एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों को नेस्तनाबूत करने की कार्यवाही सतत जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को छतरपुर के पन्ना रोड स्थित आजाद चौक पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं में पंजीबद्ध अपराधी एवं माफिया शहजाद खान उर्फ सोनू स्टोप के अवैध कब्जे एवं निर्माण को पुलिस, नगरपालिका और राजस्व विभाग की संयुक्त कार्यवाही में बुल्डोजर चलाकर ध्वस्त किया गया।

डीएसपी शशांक जैन ने बताया कि उक्त अपराधी निर्मित अवैधानिक आवास का उपयोग अवैध गतिविधियों में करता रहा है। उसके खिलाफ थाने में आईपीसी की विभिन्न धाराओं में 18 अपराध दर्ज हैं। इस कार्यवाही के दौरान एएसपी विक्रम सिंह, डीएसपी शशांक जैन सहित आसपास के 10 थानों का पुलिस बल, एसडीएम यू.सी. मेहरा, सीएमओ नपा ओ.पी.एस. भदौरिया उपस्थित रहे।


Bundelikhabar

Related posts

पालघर पुलिस ने वैन से किया 3.70 करोड़ रुपए के साथ 2 लोगों को किया गिरफ्तार।

Bundeli Khabar

अस्सी हजार रुपये की शराब जप्त

Bundeli Khabar

देर रात तलवार से हमला कर युवक की हत्या

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!