20.1 C
Madhya Pradesh
October 16, 2026
Bundeli Khabar
WhatsApp Image 2021 06 07 at 11.45.00 PM
मध्यप्रदेश

हत्या: धारदार हथियार से युवक को उतारा मौत के घाट

Bundelikhabar

जबलपुर/ब्यूरो

माढ़ोताल में मर्डर : धारदार हथियार से हमला कर रिटायर फैक्ट्री कर्मी को उतारा मौत के घाट

माढ़ोताल थाना अंतर्गत रैयाखेड़ा में एक वृद्ध की लाश मिली है। बीती रात धारदार हथियार से हमला कर अज्ञात बदमाशों ने वृद्ध की नृशंस हत्या कर दी है| मृतक का शव खून से लथपथ हालत में गांव के पास ही खलियान में पड़ा मिला, जिससे सनसनी फैल गई|

आधी रात तक नेतराम के घर वापस नहीं लौटने पर परिवार वालों ने तलाश किया तो वह खून से लथपथ हालत में मृत अवस्था में खलिहान के पास पड़ा मिला| नेतराम के हाथ में सीने में पेट में और पूरे शरीर में धारदार हथियार से हमले की चोट के निशान हैं|हत्या की सूचना मिलते ही टीआई रीना पांडे शर्मा सहित भारी पुलिस बल एवं एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच गई|हत्या किन कारणों से की गई है अभी इसका खुलासा नहीं हो पाया है|पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पीएम के लिए भिजवा ते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है|

IMG 20220419 WA00132

माढोताल पुलिस ने बताया कि ग्राम रैयाखेड़ा निवासी 70 वर्षीय नेतराम अहिरवार रिटायर फैक्ट्री कर्मी था| नेतराम के गेहूं की फसल कटाई के बाद गांव के पास ही खलिहान में रखी हुई है|वह रोजाना रात को फसल देखने के लिए खलिहान जाता था|कल रात में भी नेतराम अपने घर से गांव के पास ही खलिहान गया था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा|


Bundelikhabar

Related posts

ब्लॉक कांग्रेस ने सरदार वल्लभ भाई पटैल की जयंती व स्व. इंदिरा गाँधी जी के बलिदान दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का किया आयोजन

Bundeli Khabar

तीन बर्षो से फरार पाँच हजार के ईनामी आरोपी को बमीठा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bundeli Khabar

तीन घंटे का जाम:शासन की मनमानी से निजी मोटर मालिक परेशान

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!