28.2 C
Madhya Pradesh
September 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211231 WA0007
महाराष्ट्र

ट्रैफिक विभाग द्वारा ‘नो चालान डे’ नामक उपक्रम चलाकर वाहन चालकों को किया गया जागरूक

Bundelikhabar

प्रमोद कुमार/कल्याण

थर्टीफस्ट और नए साल के मददे नजर यातायात नियमों का पालन करने के लिए कल्याण ट्रैफिक विभाग द्वारा ‘नो चालान डे’ नामक उपक्रम चलाकर वाहन चालकों को जागरूक किया गया। इस अभियान में एसीपी मंदार धर्माधिकारी और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महेश तरडे सहित ट्रैफिक विभाग के तमाम अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे। ट्रैफिक विभाग की ओर से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों को पुलिस की ओर से गुलाब का फूल देकर उन्हें नए यातायात नियमों की जानकारी के लिए पम्पलेट दिया गया ताकि उसे पढ़कर वाहन चालकों को नए नियम की जानकारी हो सके। ‘नो चालान डे’ के तहत गुरुवार को किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई। बतादें कि केंद्र सरकार द्वारा ट्रैफिक नियमों में बदलाव कर दंड की राशि को बढ़ाया गया है। इसलिए विभाग द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया ताकि वाहन चालक नियमों का पालन करें। बताया जाता है कि ट्रैफिक विभाग द्वारा शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर वाहन चालकों को रोककर काउंसलिंग किया गया ताकि वे नियमों का पालन करें। कल्याण ट्रैफिक विभाग के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक महेश तरडे ने कहा कि ‘नो चालान डे’ आज तक ही सीमित है। कल से यातायात नियमों का उलंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Bundelikhabar

Related posts

पत्रकार संघाचे उपक्रम दिशादर्शक डॉ.पै.तानाजी जाधव

Bundeli Khabar

शहापूर येथे विधी सेवा आणि शासकीय योजनांचा महामेळावा संपन्न

Bundeli Khabar

कल्याण पूर्वेत तरुणीवर अत्याचार, आरोपीला न्यायालयीन कोठडी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!