37.1 C
Madhya Pradesh
May 31, 2026
Bundeli Khabar
मनोरंजन

बिपाशा बसु ने कोलकाता में आयोजित अवार्ड शो में अवार्डी को की सम्मानित

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र,

मुम्बई। गोवा के बाद एक बार फिर कोलकाता में विकनेक्टस्टार इवेंट्स एंड एंटरटेनमेंट ने अपना परचम लहरा दिया। कोलकाता के होटल हॉलिडे इन में ग्लोबल फेम अवार्ड 2021 का आयोजन किया गया। इस अवॉर्ड शो में डॉ श्रीदेव शास्त्री मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। साथ ही इस अवॉर्ड शो को चार चांद तब लग गया जब बिपाशा बसु ने इस कार्यक्रम में शिरकत की। बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु मुख्य अतिथि के रूप में यहां उपस्थित हुई और उन्होंने अपने हाथों से 70 से अधिक अवॉर्डी को सम्मानित किया। इस अवॉर्ड शो में उन सभी को सम्मानित करने का प्रयास किया गया जिन्होंने अपने अपने क्षेत्र में कम समय में अपनी पहचान बनाई है। कार्यक्रम के आयोजक अमृता रॉय और श्रीधर वर्मा ने बताया कि कोलकाता में इस तरह का आयोजन करना आसान काम नहीं था पर सफल टीम और मेहनत की वजह से यह कार्यक्रम मुमकिन हो पाया।

वहीं बिपाशा बसु के हाथों सम्मानित होने के बाद सभी अवार्डी काफी खुश नजर आए। आयोजकों ने बताया कि इसके बाद वे मुंबई में अभिनेत्री नेहा धूपिया के साथ अपना अगला अवॉर्ड शो आयोजित करने जा रहे हैं। इससे पहले यह टीम गोवा में सोनू सूद, माधुरी दीक्षित और कोलकाता में रवीना टंडन को साथ लेकर अवार्ड शो आयोजित कर चुकी है।


Bundelikhabar

Related posts

हॉरर फिल्म ‘छोरी’ के सीक्वल की शूटिंग शुरू

Bundeli Khabar

मिस इंटरकॉन्टिनेंटल इंडिया मिताली कौर का फिल्म इंडस्ट्री की नामी हस्तियां ने किया सम्मान

Bundeli Khabar

मितवा टीवी नेटवर्क ने भारत के पहले सब्सक्रिप्शन फ्री ओटीटी न्यूज चैनल के लॉन्च के साथ रचा एक नया इतिहास

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!