27.7 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211217 WA0005
महाराष्ट्र

नैब राजस्थान द्वारा गीता ज्ञान ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र,

हाल ही में नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड के दृष्टिबाधित प्रतिभागियों के साथ नैब राज्य शाखा राजस्थान द्वारा एक ऑनलाइन गीता ज्ञान क्विज का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन हेतु स्वामी राधानंद (मीरानंद) के आशीर्वाद स्वरूप किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी समानंद गिरि, महंत एवं मैनेजिंग ट्रस्टी सप्तमातृका नॉर्मदिय वेद सेवा मद्महेश्वर, मध्य प्रदेश थे। स्वामी समानंद ने सभी प्रतिभागियों को गीता के महत्व की जानकारी देते हुए बताया कि हमें अपने जीवन में किस प्रकार से गीता को धारण करना है ना कि केवल पढ़ना है। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. विमल कुमार डेंगला, महासचिव, नैब राज्य शाखा राजस्थान ने सभी आगंतुकों का अभिवादन किया और कार्यक्रम का सफल संचालन करने हेतु सहयोग प्रदान करने वाले सभी साथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

डॉ. डेंगला ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कुल 100 प्रतिभागियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाकर भाग लिया और दिनांक 14:12:2021 को सायं 4:00 बजे से 4:30 के मध्य ऑनलाइन गूगल फॉर्म पर प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी गीता ज्ञान की योग्यताओं का परिचय दिया कुल 25 प्रश्नों के 25 अंक निर्धारित थे। जिसमें प्रथम स्थान कक्षा 10 में पढ़ने वाली बिहार की कोमल कुमारी ने सबसे कम समय में प्रश्न पत्र पूर्ण कर ऑनलाइन सबमिट कर प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश के रघुवंश मणि तृतीय स्थान पर गुजरात के गणपत चौधरी रहे।

प्रथम पुरस्कार 1750 रूपये द्वितीय पुरस्कार 1500 रुपए एवं तृतीय पुरस्कार 1250 रूपये दिए गए। इसके अतिरिक्त चौथे स्थान पर तुषार, पांचवे स्थान पर कुशल पाठक, छठे स्थान पर गौरव और सातवें स्थान पर सुधा म्हात्रे रही।
सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार के रुप में 50% से अधिक अंक प्राप्त करने वालों को ₹200 प्रति प्रतिभागी 50% से कम अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को ₹100 प्रति प्रतिभागी दिए गए कार्यक्रम मे बोलते हुए श्रीमती शशिबाला चैरिटेबल ट्रस्ट बीकानेर के ट्रस्टी विवेक मित्तल ने हर्ष का अनुभव करते हुए कहा कि दृष्टिबाधितो की विलक्षण योग्यताओं को देखकर उन्हें भी प्रेरणा प्राप्त होती है। उनका कहना था कि वैसे तो मैंने कई गीता ज्ञान प्रतियोगिताओ का आयोजन किया परंतु इस प्रकार की अनूठी प्रतियोगिता से मुझे भी काफी प्रेरणा प्राप्त हुई कार्यक्रम में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।


Bundelikhabar

Related posts

अखिल भारतीय अग्निशिखा मंच द्वारा 421वी काव्य गोष्ठी संपन्न

Bundeli Khabar

गर्मी के मौसम में वायरल हुआ दीपक दिलदार व शिल्पी राज का ‘स्प्राइट’

Bundeli Khabar

उरणमध्ये रंगली रायगड जिल्हास्तरीय काव्यस्पर्धा

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!