21.8 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
FB IMG 1639454022571
मध्यप्रदेश

तीसरी लहर को नियंत्रित करना और निष्पक्ष पंचायत निर्वाचन कराना प्राथमिकता: कलेक्टर

Bundelikhabar

छतरपुर/ब्यूरो

नवागत कलेक्टर छतरपुर संदीप जी आर ने सोमवार की देर शाम को पदभार ग्रहण करने के बाद कहा कि कोविड की तीसरी लहर को नियंत्रित करना और त्रि-स्तरीय पंचायतों के निर्वाचन को निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से संपन्न कराना तथा शासन की कल्याणकारी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन कराते हुये पात्र व्यक्तियों तक लाभ पहली प्राथमिकता होगी।

शहर को व्यवस्थित एवं स्वच्छ बनाना भी प्राथमिकता होगी इसके लिये भ्रमण करते हुये स्थिति को समझकर रणनीति बनाने पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने तीसरी लहर को रोकने के लिये आम लोगों से मास्क पहनने और कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील की।

तीसरी लहर को नियंत्रित करने के लिये जिला चिकित्सालय पर उपलब्ध ऑक्सीजन एवं स्वास्थ्य व्यवस्था की समीक्षा करते हुये जरुरत अनुसार स्वास्थ्य सेवा को और सुदृढ़ करेंगे। अवैध माइनिंग की रोकथाम के लिये कड़े प्रबंध किये जाएंगे। जिले के लोगों के साथ विचार विमर्श करते हुये पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराएंगे।


Bundelikhabar

Related posts

नौगाँव पुलिस की त्वरित कार्यवाही

Bundeli Khabar

विक्टोरिया अस्पताल में दिव्यांग प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए पैसे की मांग की मजिस्ट्रियल जांच

Bundeli Khabar

पुलिस कार्यशाला का न्यायमूर्ति श्री सुजय पॉल एवं न्यायमूर्ति श्री विशाल धगट ने किया शुभारंभ

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!