28.2 C
Madhya Pradesh
September 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211209 WA0039
मनोरंजन

कंगना रनौत अभिनीत ‘तेजस’ अगले साल दशहरा पर होगी रिलीज़

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र,

मुम्बई। जब से रॉनी स्क्रूवाला की आरएसवीपी ने अपनी आगामी फिल्म ‘तेजस’ की घोषणा की है, जिसमें कंगना रनौत ने वायु सेना के पायलट तेजस गिल की भूमिका निभाई है, फिल्म हर तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है। सशस्त्र बलों में देश के बहादुर जवानों का सम्मान करते हुए टीम ‘तेजस’ ने घोषणा कर दी है कि फिल्म अगले साल दशहरा के अवसर पर 5 अक्टूबर 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

यह कहानी सभी को प्रेरित करने और हमारे बहादुर सैनिकों के प्रति गर्व महसूस करवाने के लिए है क्योंकि वे हमारे देश को सुरक्षित रखने के लिए कई चुनौतियों का सामना करते हैं।

सर्वेश मेवाड़ा द्वारा लिखित और निर्देशित, कंगना रनौत अभिनीत ‘तेजस’, फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के बाद आरएसवीपी की भारतीय सशस्त्र बलों पर दूसरी फिल्म है, जो सेना की सराहना करती है और बड़े पैमाने पर देश को प्रेरित करती है। यह फिल्म 5 अक्टूबर 2022 को विजयादशमी पर रिलीज होने के लिए तैयार है।


Bundelikhabar

Related posts

गुरु रंधावा – नोरा फतेही का ‘डांस मेरी रानी’ का फर्स्ट लुक रिलीज

Bundeli Khabar

महेंद्र राजे यांना सर्वोत्कृष्ट पंच पुरस्कार

Bundeli Khabar

‘गुलमोहर’ में शर्मिला टैगोर, मनोज बाजपेई, अमोल पालेकर, सूरज शर्मा और सिमरन ऋषि बग्गा। अगस्त में होगी रिलीज!

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!