27.3 C
Madhya Pradesh
July 2, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220712 WA0025
मनोरंजन

जल्द आ रही है रामू की ‘लड़की’ चीन में

Bundelikhabar

8 / 100 SEO Score

गायत्री साहू,

मुम्बई। राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर अभद्र टिप्पणी करके मुकदमे में फंसे फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार खबर उनके लिए सुखद है। उन्होंने अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म ‘लड़की: एंटर द ड्रैगन गर्ल’ को चीन में 30 हजार स्क्रीन पर रिलीज किए जाने का ऐलान किया गया है। यह किसी भारतीय फिल्म मेकर के लिए बड़े गर्व और खुशी की बात है। यदि इतने स्क्रीन पर फिल्म एक हफ्ते भी चल गई तो इसकी बंपर कमाई तय समझिए। इससे पहले भी आमिर खान की फिल्म दंगल चीन में 9000 स्क्रीन पर रिलीज हुई थी। जिसमें चाइना बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई 1300 करोड़ रुपए हुई थी। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि रामू की फिल्म की कमाई कितनी होने वाली है।
फिल्म ‘लड़की: एंटर द ड्रैगन गर्ल’ 15 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म का निर्माण भारत और चीन की प्रोडक्शन कंपनी एक साथ मिलकर कर रही हैं। आर्टसी मीडिया और मेजर बिग पीपल के बैनर तले बन रही इस फिल्म के जरिए मार्शल आर्ट्स एक्सपर्ट पूजा भालेकर बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। उनके साथ अभिमन्यु सिंह, प्रतीक परमार, मल्होत्रा शिवम और राजपाल यादव भी अहम भूमिका में हैं। अभी तक फिल्म के दो ट्रेलर रिलीज किए जा चुके हैं। इसमें पहला ट्रेलर आठ मिनट लंबा है, जो कि बॉलीवुड के इतिहास पहला ऐसा ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसकी लंबाई इतनी ज्यादा है। बताया जा रहा है कि चाइनीज दर्शकों को ध्यान में रखकर ऐसा किया गया है।

‘लड़की: एंटर द ड्रैगन गर्ल’ फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कि मार्शल आर्ट्स के सरताज कहे जाने वाले ब्रूस ली की जबरदस्त फैन है। ली को लोग उनकी एक्शन से भरपूर फिल्मों और मार्शल आर्ट्स के लिए जानते हैं। उन्होंने सात हॉलीवुड फिल्में की है, जिनमें से तीन उनके मरने के बाद रिलीज हुई थीं। इतने कम फिल्में करने के बाद भी पूरी दुनिया में उनकी लोकप्रियता बरकरार है। ये उनकी लोकप्रियता ही कही जाएगी कि उनकी 1976 में रिलीज हुई फिल्म ‘एंटर द ड्रैगन’ से प्रेरित होकर राम गोपाल वर्मा ने साल 2022 में हिंदी फिल्म बनाई है। अंतर बस इतना ही है कि इसमें ली के किरदार को नवोदिनत एक्ट्रेस पूजा भालेकर निभा रही हैं। फिल्म में उन्होंने जबरदस्त एक्शन किया है।

यह फ़िल्म अभिनेत्री पूजा भालेकर की पहली फ़िल्म है, इस फ़िल्म में वो जबरदस्त एक्शन करती दिखेंगी। वह टाइगर श्राफ और विद्युत जामवाल की तरह एक्शन करने वाली है। पूजा रियल लाइफ में ताइक्वांडो की एक्सपर्ट है और कई टूर्नामेंट्स में हिस्सा भी ले चुकी हैं। पूजा ने स्कूल के समय से ही मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी थी। वह पहले योग फिर एथलिटिक्स में सक्रिय हुई। एक दिन उन्होंने कुछ लोगों को सफेद लिबास में किक और पंच करते हुए देखा। वो उसकी तरफ आकर्षित हुई और पूछने पर पता चला कि यह ताइक्वांडो है। उसके बाद उन्होंने ताइक्वांडो सीखा और देश विदेश में अपना हुनर दिखाया। उनके इस हुनर को देखते हुए रामगोपाल वर्मा ने उन्हें अपने फ़िल्म का ऑफर दिया। ‘लड़की: द ड्रैगन गर्ल’ के चीनी संस्करण का प्रचार चीन के गुआंगजू सिटी के कैंटन टॉवर के टॉप पर जोरोशोरों से किया जा रहा है।

फ़िल्म के बारे में रामू का कहना है कि जैसे ‘सरकार’ फिल्म के जरिए ‘द गॉडफादर’ को मेरी श्रद्धांजलि थी, उसी तरह पूजा भालेकर अभिनीत ‘लड़की- एंटर द गर्ल ड्रैगन’ इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी मार्शल आर्ट फिल्म ‘एंटर द ड्रैगन’ को मेरी श्रद्धांजलि है, जिसमें महान एक्शन स्टार ब्रूस ली ने अभिनय किया है। इस फिल्म का निर्देशन चीनी निर्देशक जिन जीएल आईयू ने किया है। रामू इसके क्रियेटर हैं।


Bundelikhabar

Related posts

ऋत्विक धनजानी, क्रिस्टल डिसूजा, सुरभि ज्योति और टीवी कलाकारों द्वारा की गई कार्टेल शो की लांच पार्टी

Bundeli Khabar

शेफ संजीव कपूर की उपस्थिति में सायन अस्पताल के कोरोना योद्धाओं का सम्मान

Bundeli Khabar

अभिनय के साथ गायकी में भी निपुण हैं मीनाक्षी श्रीवास्तव

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!