28.2 C
Madhya Pradesh
September 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211202 WA0007
मनोरंजन

प्रभास-पूजा हेगड़े की ‘राधे श्याम’ से हिंदी लव एंथम ‘आशिकी आ गई’ हुआ रिलीज़

Bundelikhabar

गायत्री साहू/महाराष्ट्र,

मुम्बई। तेलुगु सुपरस्टार प्रभास की अखिल भारतीय फिल्म ‘राधे श्याम’ रिलीज़ के लिए तैयार है। 2022 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक, यह अपनी रिलीज़ से एक महीने दूर है, लेकिन फिल्म के प्रति जिज्ञासा अपने चरम पर है क्योंकि फिल्म का हर एसेट चर्चा का विषय बना हुआ है और अब पहला हिंदी गाना रिलीज़ कर दिया गया है।

राधे श्याम की टीम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर आगामी हिंदी सॉन्ग ‘आशिकी आ गई’ साझा किया है। गाने में देख सकते हैं कि प्रभास पूजा को अलग-अलग लोकेशंस पर बाइक राइड पर ले जाते हैं और मैचिंग आउटफिट्स के साथ इसे ड्रीम सीक्वेंस जैसा फील दिया गया है। इस गाने के जरिये उस केमिस्ट्री की एक झलक साझा की गई है। पूजा हेगड़े और प्रभास की जोड़ी को बहुत करीब से देख सकते हैं जिस पर फैंस ने अपनी फीलिंग्स को कमेंट के जरिये साझा किया है।

लिंक : https://youtu.be/c-NaCU2n8jg
जब से गाने का पोस्टर और प्रोमो रिलीज़ किया गया है, प्रशंसक बेसब्री से इसकी रिलीज़ का इंतज़ार कर रहे थे। अरिजीत सिंह द्वारा गाये गए इस गाने को म्यूजिक मिथुन ने दिया है। कई विशेष पोस्टरों के बाद अब हमें यह स्पेशल और एक्सक्लुसिव हिंदी गीत मिल गया है जो प्रशंसकों को उत्साहित करते हुए फिल्म के प्रति उनकी प्रत्याशा को बढ़ा देगा।

फिल्म 14 जनवरी, 2022 को स्क्रीन पर आएगी। राधेश्याम बहुभाषी फिल्म होगी जो गुलशन कुमार व टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित है। यह यूवी क्रिएशंस द्वारा निर्मित है। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, वामसी और प्रमोद ने किया है।


Bundelikhabar

Related posts

अभिनेता आयुष्मान खुराना ने अपने नए विज्ञापन फिल्म को लेकर कही ये बात!

Bundeli Khabar

भोजपुरी एक्ट्रेस ज़ोया खान ने मुंबई में सेलिब्रेट किया जन्मदिन, फैंस ने कहा जुग जुग जियो

Bundeli Khabar

दर्शकों के साथ साथ निर्माता राजू भारती की हिंदी फ़िल्म ‘बेरा एक अघोरी’ को समीक्षकों ने भी सराहा

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!