20.2 C
Madhya Pradesh
September 29, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211124 WA0003
महाराष्ट्र

कर्मठ मीडियाकर्मी शैलेश पटेल का सम्मान राज्यपाल ने किया

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र,

मुंबई : राजभवन में वरिष्ठ पत्रकार और मुंबई रफ्तार न्यूज़ के संपादक शैलेश पटेल को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा ‘मुंबई हलचल अचीवर्स अवार्ड 2021’ से सम्मानित किया गया, ज्ञात हो कि शैलेश पटेल पिछले कई सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना योगदान दे रहे हैं।

कोरोना महामारी में लॉकडाउन के दौरान वे एक भी दिन घर में आराम नहीं किया बल्कि सड़कों पर निकल कर अपनी जिम्मेदारी को निभाते नजर आये। यही नहीं मास्क ना पहनने वालों को रोककर उन्हें समझाने का काम भी शैलेश पटेल कर रहे थे और मास्क भी बांटे। अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए वह कोरोना का शिकार हो गए थे पर उनका हौसला टूटा नहीं और दोबारा लौट कर आने के बाद उन्होंने दोबारा पूरे उत्साहपूर्वक लोगों की सेवा किये। न्यूज के माध्यम से विशेष समाचारों को जनता तक पहुंचाते रहे। वह दूसरे पत्रकारों की सहायता के लिए भी निरंतर कार्य करते रहे और आज जुटे हैं। उनके इसी विशिष्ट कार्यों की वजह से अवार्ड के साथ सम्मानित किया गया।


Bundelikhabar

Related posts

असंघटित कामगारांना मिळणार मोफत ई-श्रम कार्ड

Bundeli Khabar

नहीं रहे रावण ‘अरविंद त्रिवेदी’

Bundeli Khabar

तरुण युवकांनी रात्रीच्या वेळी आपल्या गावचे संरक्षण करण्यासाठी पोलिस यंत्रणेला सहकार्य केले पाहिजे – मिथुन घुगे

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!