30.8 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211124 WA0004
महाराष्ट्र

समाजसेविका अरुणा नाभ हुई महाराष्ट्र के गवर्नर के हाथों सम्मानित

Bundelikhabar

गायत्री साहू/महाराष्ट्र,

मुम्बई : लॉकडाउन के दौरान जहां एक ओर लोग परेशान थे वहीं दूसरी ओर इनकी मदद के लिए कई संस्थाएं आगे आयी। इन्हीं में एक संस्था सेल्फीक्वीन की संस्थापिका अरुणा नाभ रहीं जिन्होंने जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए राशन और जरूरत की चीजें पहुंचाने का काम किया। महामारी के दौरान स्वयं झुग्गी बस्तियों में जा जाकर लोगों की सेवा करते हुए अरुणा नाभ ने अपनी संस्था की स्थापना की और उसका नाम हेल्पिंग हैंड रखा। इस संस्था के जरिए बड़े पैमाने पर लॉकडाउन के दौरान समाज की सेवा की। अरुणा नाभ द्वारा किए गए कार्यों को देखते हुए उन्हें दादा साहेब फाल्के इंडियन टेलिविजन अवार्ड और मदर टेरेसा अवार्ड से सम्मानित किया गया। अरुणा नाभ की खुशी तब दुगुनी हो गई जब उन्हें 21 नवम्बर को राजभवन में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी के हाथों ‘मुंबई हलचल अचीवर्स अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। समाजसेविका अरुणा नाभ ने बताया कि गवर्नर से सम्मानित होने के बाद उनके काम करने का उत्साह बढ़ गया है। वह आगे भी इसी तरह लोगों की सेवा करना जारी रखेंगी।

राजभवन में अवार्ड समारोह के दौरान मीडियाकर्मी शैलेश पटेल (मुम्बई रफ्तार चैनल के संपादक) और सलामत अली (समय राष्ट्रीय न्यूज के संपादक) भी राज्यपाल के हाथों ‘मुम्बई हलचल अचीवर्स अवार्ड्स’ से सम्मानित हुए।


Bundelikhabar

Related posts

ब,जे आणि ई प्रभागात अनधिकृतपणे लावलेल्या बॅनर्स पोस्टर्स वर निष्कासनाची धडक कारवाई

Bundeli Khabar

राय बंधुओं को मिला साहित्य अकादमी पुरस्कार

Bundeli Khabar

डॉ.मनीलाल शिंपी यांचा आदर्श नंदुरबार जिल्ह्यातील सर्व विद्यार्थ्यांनी घ्यावा-डॉ. किशोर पाटील

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!