29.6 C
Madhya Pradesh
July 16, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211113 WA0013
महाराष्ट्र

छठपूजा के बाद उपवन तलाव व घाट पर शिवशांति प्रतिष्ठान ने किया स्वच्छता अभियान

Bundelikhabar

प्रमोद कुमार/महाराष्ट्र

ठाणे : तलाबों के शहर ठाणे में तलाबों की साफ – सफाई के मुहिम पर निरंतर कार्यरत शिवशांति प्रतिष्ठान द्वारा शहर स्थित उपवन तलाब व रायलादेवी तलाब पर पिछले कुछ दिनों से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है जिसमें सभी तलाबों व घाटों की साफ सफाई की गई। कल पूरे देश में छठ का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जिसको ध्यान में रखते हुए आज संस्था द्वारा उपवन तलाव व पूरे घाट को स्वच्छ कर संस्था का 47वां अभियान सम्पन्न किया गया। संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि संस्था द्वारा लगातार स्वछता अभियान व वृक्षारोपण अभियान जैसे बहुत से कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा पूरे घाट व तलाव से मनपा का एक गाड़ी से भी अधिक कचरा निकाला गया तथा बेदी के लिए उपयोग ही लगभग 4 से 5 क्विंटल मिट्टी को घाट पर लगे पेड़ों पर डाला गया। साथ ही उन्होंने सभी से आग्रह किया कि जो भी तलावों व अन्य जगहों पर जाते हैं वहाँ पर जितना हो सके उतना कम कचरा फैलाएं ताकि हम हमारे शहर व देश को स्वच्छ बना सकें।

इस अवसर पर शिवशांति प्रतिष्ठान के संस्थापक व अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, रंजीत सिंह, सिद्धार्थ कांबले, सूरज राजभर, सुधांशू बिसोइ, सुमित दुबे, धर्मेन्द्र विश्वकर्मा, रवि, अश्विन, हिमांशु, आमोद, मनीष, शैलेश, सचिन, सुरेंद्र, मनीष व अन्य शिवशांति परिवार के लोगों ने अपना श्रमदान दिया।


Bundelikhabar

Related posts

प्रशिक्षणातून प्रगतीकडे’ हे ब्रीदवाक्य वापरुन केव गावात बांबू प्रशिक्षण संपन्न

Bundeli Khabar

समाजसेवी देवेंद्र सिंह सैनी को पितृ शोक, उनके पिता की 108 बरस की उम्र में निधन

Bundeli Khabar

‘लेण्ड बॅंक’ तयार करण्यासाठी मंत्री रवींद्र चव्हाण यांचे निर्देश

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!