32.8 C
Madhya Pradesh
April 30, 2024
Bundeli Khabar
Home » गोवर्धन पूजा: कैसा होगा आज ग्रहों का प्रभाव आपकी राशि पर
ज्योतिष

गोवर्धन पूजा: कैसा होगा आज ग्रहों का प्रभाव आपकी राशि पर

5 नवंबर, शुक्रवार को चंद्रमा आर्द्रा नक्षत्र में रहेगा। ये राहु का नक्षत्र होने से चंद्रमा पीड़ित हो रहा है। इससे काण नाम का अशुभ योग भी बन रहा है।अशुभ ग्रह योग बनने से आज सिंह राशि वालों को खासतौर से संभलकर रहना होगा। इनके अलावा मेष, वृष, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, कुंभ और मीन राशि वालों पर सितारों का मिला-जुला असर पड़ेगा। वहीं, वृष, मिथुन, कर्क और मकर राशि वाले लोगों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। ये 4 राशि वाले लोग सितारों के अशुभ असर से बच जाएंगे

12 राशियों का फल

मेष पॉजिटिव- समय आपके पक्ष में है। इसलिए इसका बेहतर सदुपयोग करें। पिछले कुछ समय से जिन कामों में रुकावट आ रही थी, आज वह बहुत ही सहज व आसान तरीके से हल हो जाएंगे। वस्त्र, आभूषण जैसी खरीदारी में भी समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- ध्यान रखिए आज किसी महत्वपूर्ण कार्य को करते समय कोई गलती भी हो सकती हैं। इसलिए किसी भी योजना को क्रियान्वित करने से पहले उसके अच्छे-बुरे पहलुओं पर विचार अवश्य कर लें। अधिकतर समय घर के बाहर ही व्यतीत करना पड़ सकता है।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। परंतु नौकरी पेशा व्यक्ति अपने ऑफिस के कार्यों को बहुत सावधानी पूर्वक करें, अन्यथा अधिकारी वर्ग की नाराजगी झेलनी पड़ सकती हैं।
लव- पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। परंतु जीवन साथी के स्वास्थ्य में गिरावट होने से घर अस्त-व्यस्त रहेगा। घर में आपका सहयोग उन्हें मनोबल प्रदान करेगा।
स्वास्थ्य- सर्वाइकल व कंधों में दर्द परेशान कर सकता है। योगा और व्यायाम पर भी पूरा ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9

वृषपॉजिटिव- घर में परिवर्तन या सुधार संबंधी कुछ योजनाएं बनेंगी। व्यस्तता के बावजूद आप अपनी रूचि संबंधी कार्यों के लिए भी समय निकाल लेंगे। आपके मन मुताबिक इच्छा पूर्ति होने से आत्मिक खुशी व सुकून मिलेगा।
नेगेटिव- किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ कोई मतभेद उत्पन्न हो सकता है। कोई अशुभ समाचार भी मिलने से मन व्यथित रहेगा। अपना मनोबल बनाकर रखें, क्योंकि इसका प्रभाव आपकी कार्य क्षमता पर भी पड़ेगा।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में इस समय जैसा चल रहा है, उसी पर ध्यान केंद्रित रखें। किसी भी प्रकार की भविष्य संबंधी कार्य प्रणाली की योजना ना बनाएं। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपना टारगेट हासिल करने में बहुत अधिक मेहनत की आवश्यकता है।
लव- प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। तथा परिवार में इन संबंधों को विवाह में परिणित करने की योजना भी बनेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- पिंक, भाग्यशाली अंक- 6

मिथुन पॉजिटिव- आज संतान को कोई उपलब्धि हासिल होने से मन प्रसन्न रहेगा। तथा घर में भी उत्सव भरा वातावरण बना रहेगा। धन के निवेश संबंधी योजनाओं के लिए समय उत्तम है। घर में कोई धार्मिक कृत्य भी संपन्न हो सकता है।
नेगेटिव- आपकी किसी जिद की वजह से मामा पक्ष के साथ संबंधों में खटास उत्पन्न हो सकती है। अपने स्वभाव में लचीलापन अवश्य बनाकर रखें। काम को करने से पहले घर के वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह लेंगे तो ज्यादा उचित रहेगा। और आपको कोई भी निर्णय लेने में आसानी भी होगी।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत के परिणाम भी बेहतरीन हासिल होंगे। इस समय अपना पूरा ध्यान अपने काम पर केंद्रित रखें क्योंकि इससे व्यवसाय की स्थिति मजबूत रहेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों से किसी प्रकार के पेपर वर्क में गलती हो सकती है, सावधान रहें।
लव- अपनी बाहर की परेशानियों को घर के ऊपर हावी ना होने दें। इससे घर का माहौल अस्त-व्यस्त हो सकता है।
स्वास्थ्य- अपने स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण आपको स्वस्थ रखेगा। कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में भी व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 5

कर्कपॉजिटिव- ग्रह गोचर इस समय आपके पक्ष में बेहतरीन परिस्थितियां बना रहे हैं। अपने अधूरे पड़े हुए कामों को पूरा करने के लिए समय बहुत ही उचित है। परिवार तथा मित्रों के साथ मनोरंजन तथा घूमने-फिरने का भी प्रोग्राम बनेगा।
नेगेटिव- दूसरों पर ज्यादा डिसिप्लिन ना रखकर परिस्थितियों के अनुसार अपने स्वभाव में लचीलापन अवश्य बनाकर रखें। इससे दूसरों के साथ संबंध खराब नहीं होंगे। साथ ही सोचने की अपेक्षा अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने में भी अपना ध्यान केंद्रित रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय की स्थिति पहले से बेहतर होगी। साथ ही वित्तीय मामलों में भी सुधार हो सकता है। नौकरी से संबंधित कामों में हालात सामान्य ही रहेंगे। किसी भी प्रकार का बदलाव करने का प्रयास ना करें।
लव- जीवनसाथी तथा पारिवारिक सदस्यों की सलाह व सहयोग आपके मनोबल व आत्मविश्वास को मजबूत बनाकर रखेगा। प्रेम प्रसंगों में भी पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। आलस और थकान जैसी स्थिति रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 2

सिंहपॉजिटिव- समय संतोषजनक चल रहा है। परंतु जल्दबाजी की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से काम करना ज्यादा प्रभावी रहेगा। घर के नवीनीकरण तथा साज-सज्जा से संबंधित वस्तुओं की खरीदारी भी रहेगी।
नेगेटिव- कभी-कभी ज्यादा सोच विचार करने से कुछ परिणाम हाथ से निकल सकते हैं। इसलिए प्लानिंग के साथ-साथ उन्हें तुरंत क्रियान्वित करना भी आवश्यक है। रिश्तेदारों के साथ संबंध खराब ना होने दें।
व्यवसाय- पैसों के लेनदेन संबंधी कार्यों को करते समय बहुत अधिक सावधानी रखने की जरूरत है। जरा सी चूक से काफी नुकसान हो सकता है। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने सहयोगियों के साथ किसी प्रकार के वाद-विवाद में ना उलझें।
लव- तनाव हावी होने की वजह से जीवन साथी के साथ भी कुछ खटपट हो सकती है। इस समय अपनी मनःस्थिति को संयमित रखना अति आवश्यक है।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम व बुखार की समस्या परेशान कर सकती है। मौसम के बदलाव से अपना बचाव अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 1

कन्यापॉजिटिव- अपने कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करने से सफलता अवश्यंभावी है। किसी सामाजिक संस्था के साथ सराहनीय काम करने से आप को सम्मानित भी किया जा सकता है। स्त्री वर्ग के लिए आज का दिन कुछ खास ही रहेगा।
नेगेटिव- आज का दिन कुछ मिले-जुले परिणाम देने वाला है। लोगों के साथ मिलते-जुलते समय अपने व्यवहार में सौम्यता व शालीनता बनाकर रखें। कभी-कभी आपका गुस्सा और चिड़चिड़ापन आपकी साख को हानि पहुंचा सकता है। जिससे आपकी कार्य क्षमता भी प्रभावित होगी।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां पहले की तरह ही चलती रहेंगी। अपने पार्टनर और सहयोगियों के साथ संबंधों में किसी भी प्रकार की कटुता ना उत्पन्न होने दें। क्योंकि इसका असर आपके व्यवसाय पर भी पड़ेगा। साथ ही आप भी तनाव और अकेलापन महसूस करेंगे।
लव- मित्रों के साथ पारिवारिक गेट-टुगेदर होगी। पुराने मित्रों के मिलने से खुशनुमा यादें भी ताजा होंगी।
स्वास्थ्य- छाती से संबंधित परेशानी जैसे कफ, कोल्ड की दिक्कत रह सकती है। स्वास्थ को लेकर ज्यादा लापरवाही ना बरतें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 5

तुलापॉजिटिव- आज का दिन मौज मस्ती तथा परिवार के साथ घूमने- फिरने और शॉपिंग में व्यतीत होगा। प्रत्येक कार्य को सलीके व व्यवस्थित रूप से करने से जल्दी ही लक्ष्य को हासिल करने में सक्षम भी रहेंगे। बच्चों की सकारात्मक गतिविधियां आपको सुकून और खुशी प्रदान करेंगी।
नेगेटिव- अपनी उपलब्धियों का दूसरों के सामने बखान ना करें। जलन की भावना से कुछ लोग आपकी पीठ पीछे नकारात्मक अफवाह भी फैला सकते हैं। परंतु आपकी साख पर कोई आंच नहीं आएगी। सिर्फ अपने गुस्से पर कंट्रोल रखकर शांति से काम लें।
व्यवसाय- कार्यस्थल और आर्थिक मामलों में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न हो सकती है। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन और सलाह आपके लिए लाभदायक साबित होगी। शेयर्स तथा स्टॉक संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी।
लव- दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। विवाहेत्तर प्रेम संबंध बदनामी का कारण बन सकते हैं, इसलिए इनसे दूर ही रहें।
स्वास्थ्य- कभी-कभी नकारात्मक विचारों के आने से आपकी मानसिक स्थिति कुछ विचलित रहेगी। मेडिटेशन और योगा इसका उत्तम हल है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6

वृश्चिक पॉजिटिव- रुका या उधार दिया हुआ पैसा हासिल करने के लिए आज का दिन उत्तम है। अतः इसके लिए प्रयासरत रहें। आज आपकी मुख्य योजना अपने सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से निपटाने की रहेगी। और आप इसमें काफी हद तक सफल भी रहेंगे।
नेगेटिव- राजनीतिक गतिविधियों से दूरी बनाकर रखें, क्योंकि किसी प्रकार की मानहानि के योग बन रहे हैं। मित्रों के साथ घूमने-फिरने में अपना समय व्यर्थ ना करके अपने व्यक्तिगत कार्यों को पूरा करने में समय लगाएं। साथ ही भाइयों के साथ भी संबंध मधुर बनाकर रखें।
व्यवसाय- साझेदारी संबंधी बिजनेस में पारदर्शिता जरूर रखें। इससे आपसी संबंध मजबूत बने रहेंगे। आज किसी नए काम को शुरू ना करें, क्योंकि किसी प्रकार की रुकावट आने से आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ सकता है।
लव- कुछ समय जीवनसाथी व परिवार के साथ व्यतीत करें, इससे तनाव दूर होगा और मन प्रफुल्लित रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ मौसमी बदलाव से बचने के लिए अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 9

धनुपॉजिटिव- आपका शांति प्रिय तथा सहयोगी व्यवहार दूसरों के लिए एक उदाहरण रहेगा। और आपका यही स्वभाव आपके कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से संपन्न करने में भी मदद करेगा। जनसंपर्क का दायरा भी विस्तृत होगा और उसमें आपकी विशेष भूमिका रहेगी।
नेगेटिव- परंतु व्यर्थ की सामाजिक गतिविधियों में अपना बहुत अधिक समय व्यर्थ ना करें। किसी गलत व्यक्ति के संपर्क में आने से अपयश मिलने की भी आशंका बन रही है। पारिवारिक कार्यों में ज्यादा हस्तक्षेप करना वातावरण में तनाव उत्पन्न कर सकता है।
व्यवसाय- इस समय खर्चों की स्थिति बनी हुई है। इसलिए आर्थिक मामलों में बहुत अधिक सावधानी और सतर्कता बरतना जरूरी है। पैसे को कहीं निवेश कर दें तो ज्यादा उचित रहेगा। व्यावसायिक मामलों में किसी अन्य व्यक्ति की सलाह आपके लिए बहुत उपयोगी साबित होगी।
लव- दांपत्य जीवन में सरसता रहेगी। तथा माहौल खुशनुमा बना रहेगा।
स्वास्थ्य- अपने इम्यून सिस्टम को और अधिक मजबूत बनाकर रखें। संतुलित आहार और व्यायाम पर भी समय व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 3

मकरपॉजिटिव- आज की ग्रह स्थिति काफी संतोषजनक है। जो परिस्थितियां अभी विपरीत चल रही थी वही आपके पक्ष में काम करना प्रारम्भ कर रही है तो उसे पूरा भी अवश्य करें अन्यथा इससे आप की छवि बिगड़ सकती है।
नेगेटिव- इस बात का ध्यान रखना है कि किसी भी काम को टालें नहीं। कभी-कभी आलस महसूस होने की वजह से काम से ध्यान हट सकता है। नजदीकी दोस्तों का सहयोग भी आपको मिलेगा।
व्यवसाय- इस समय व्यवसायिक कार्य प्रणाली में बदलाव की जरूरत है। इससे आपको और अधिक बेहतरीन परिणाम हासिल होंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए भी इस समय ग्रह स्थिति सुअवसर प्रदान करने वाली हैं।
लव- पति पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षण प्रेम संबंधों में भी परिणित हो सकता है।
स्वास्थ्य- त्वचा संबंधी एलर्जी की समस्या रहेगी। खांसी, जुकाम भी परेशान कर सकते हैं।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 8

कुंभपॉजिटिव- आज रुकी हुई या फंसी हुई पेमेंट एकत्रित करने के लिए समय उत्तम है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। अपनी रुचियों से संबंधित कार्यों में समय व्यतीत करके खुशी और ऊर्जा महसूस करेंगे। युवा वर्ग अपने कैरियर को लेकर विशेष रुप से सजग रहेंगे।
नेगेटिव- अपरिचित लोगों के साथ ज्यादा मेलजोल रखना या अधिक विश्वास करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए सतर्क रहें। किसी भी प्रकार का निर्णय लेने में दिक्कत आ सकती है। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह लेना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
व्यवसाय- बाहरी गतिविधियों तथा मार्केटिंग संबंधी कार्यों को आज स्थगित रखें। इस समय अपने व्यवसायिक कार्यभार को निपटाने में ही अपनी ऊर्जा लगाएं। सरकारी नौकरी में त्योहारों की वजह से कार्यभार की अधिकता रहेगी।
लव- किसी पारिवारिक अविवाहित व्यक्ति के विवाह संबंधी कोई बात चल सकती हैं। मांगलिक कार्य को लेकर घर में काफी चहल-पहल भी रहेगी।
स्वास्थ्य- डायबिटीज तथा ब्लड प्रेशर जिन व्यक्तियों को है, उन्हें अपना विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। नियमित चेकअप अवश्य करवाएं।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 7

मीनपॉजिटिव- विद्यार्थियों को प्रतियोगिता संबंधी कोई सफलता मिल सकती हैं। इसलिए अपनी पढ़ाई व एग्जाम के लिए पूरी मेहनत और लगन से प्रयासरत रहें। घर की व्यवस्था को अनुशासित वह संतुलित बनाए रखने के लिए आपके प्रयास सफल रहेंगे। बुजुर्गों का भी स्नेह व आशीर्वाद बना रहेगा।
नेगेटिव- अपने खर्चों को सीमित रखे अन्यथा बजट बिगड़ सकता है। किसी नजदीकी रिश्तेदार से ईगो व जिद के कारण संबंधों में दरार भी आने की आशंका है। रिश्तों की मर्यादा का ध्यान रखना अति आवश्यक है।
व्यवसाय- व्यवसायिक योजनाएं आसानी से फलीभूत होंगी। इसलिए फालतू कामों में समय न बीताएं। अपने काम पर ही ध्यान रखें। नौकरीपेशा लोगों को अपना टारगेट हासिल कर लेने से प्रमोशन भी मिल सकता है।
लव- पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। आपसी सूझबूझ से रिश्तों में और अधिक नजदीकियां आएंगी तथा प्यार बढ़ेगा।।
स्वास्थ्य- बदहजमी तथा एसिडिटी की समस्या रह सकती हैं। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें तथा कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में भी व्यतीत करें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3

Related posts

जाने कैसा होगा आज का दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

कैसा हो आपका दिन: जानिए आज का राशिफल

Bundeli Khabar

Leave a Comment

error: Content is protected !!