25.8 C
Madhya Pradesh
May 3, 2024
Bundeli Khabar
Home » जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल
ज्योतिष

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

*आज 3 जुलाई, रविवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। ये गुप्त नवरात्रि का चौथा दिन देवी कूष्मांडा स्वरूप की पूजा साथ ही इस दिन विनायकी चतुर्थी का व्रत भी किया जाएगा। इस दिन सूर्योदय मघा नक्षत्र में होगा, जो रात अंत तक रहेगा। रविवार को मघा नक्षत्र होने से मुग्दर नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। आज राहुकाल शाम 05:32 से 07:12 तक रहेगा। इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।चंद्रमा सिंह राशि में, बुध और सूर्य मिथुन राशि में, मंगल और राहु मेष राशि में, शुक्र वृषभ राशि में, केतु तुला राशि में, गुरु मीन में और शनि कुंभ राशि में रहेंगे होने के साथ आज सितारे सिद्धि योग बना रहे हैं। जिससे कर्क राशि वालों के लिए नौकरी और बिजनेस में दिन अच्छा रहेगा। सिंह राशि वालों को किस्मत का साथ मिलेगा। फायदा होने के भी योग हैं। कन्या राशि वालों को नौकरी में महत्वपूर्ण पद मिल सकता है। दिन अच्छा रहेगा। धनु राशि वाले नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन या ट्रांसफर होने का योग है। वहीं, तुला राशि वालों को बिजनेस में सावधानी रखने की जरुरत है। इनके अलावा अन्य राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा*

*12 राशियों का फल*

*मेष* – पॉजिटिव- परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बनेगा। साथ ही विशिष्ट लोगों का सहयोग मिलेगा जिससे आप भावनात्मक रूप से सशक्त रहेंगे। ज्ञानवर्धक तथा रोचक कार्यों में समय व्यतीत होगा। व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। नेगेटिव- नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के संपर्क में आने से आप की मानहानि संभव है इसलिए सचेत रहें। अचानक से कोई मुसीबत व समस्या खड़ी हो सकती है। परंतु सूझबूझ और सावधानी से आप इससे उबर भी जाएंगे। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र मे कर्मचारियों की वजह से मानसिक तनाव रहेगा। जिसका असर आंतरिक व्यवस्था पर भी पड़ेगा। नौकरी में मतभेद और गलतफहमियां पैदा होगी। साथ ही ये भी निश्चित है कि आप अपने बलबूते पर स्थितियों को संभाल भी लेंगे। लव- नजदीकी मित्रों और रिश्तेदारों से मेरी मुलाकात रहेगी। परिवार के साथ मनोरंजन तथा आमोद-प्रमोद में भी समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य- आपका अपना खान-पान और दिनचर्या संयमित रखने से स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी भी प्रकार की चिंता ना करें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

*वृष* – पॉजिटिव- समय उत्तम है। आप प्रत्येक गतिविधि में अपनी रूचि और क्षमता के अनुसार अपने कार्यों को अंजाम देंगे। जमीन जायदाद और निवेश जैसी गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। उत्तम समाचार की भी प्राप्ति होगी। नेगेटिव- विद्यार्थी तथा युवा वर्ग अपनी पढ़ाई और कैरियर को लेकर ज्यादा सजग रहे। सब कुछ ठीक होने के बावजूद भी मन में कुछ नकारात्मक विचार और सकते हैं। कुछ समय प्रकृति के साथ व मेडिटेशन में व्यतीत करना आप को सुकून देगा। व्यवसाय- इस समय मार्केटिंग संबंधी कामों को सावधानी से करें। हालांकि व्यवसायिक गतिविधियों में वृद्धि होगी। कोई महत्वपूर्ण डील हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों की अधिकारियों से दोस्ती फायदेमंद रहेगी। लव- पारिवारिक सदस्यों के बीच सुखद और सौहार्दपूर्ण संबंध रहेंगे। प्रेम के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। स्वास्थ्य- नकारात्मक विचारों की वजह से आत्म बल में कमी महसूस हो सकती हैं। व्यर्थ की गतिविधियों से खुद को दूर रखें। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8

*मिथुन* – पॉजिटिव- आपका अपने व्यक्तित्व को निखारने के प्रति विशेष ध्यान रहेगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मिलने की बाद लाभदायक योजनाएं भी बनेगी। ससुराल पक्ष से संबंध और अधिक मजबूत होंगे। कोई उधार हुए पैसे की वापसी संभव है।
नेगेटिव- वाहन या घर की मरम्मत संबंधी कार्यों में अत्यधिक व्यय की वजह से बजट बिगड़ सकता है। अपने रिश्तेदारों के साथ संबंध बेहतर बनाकर रखने में आपको मेहनत करने की आवश्यकता है। किसी भी तरह का जोखिम लेने से परहेज करें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में किसी प्रकार का स्थान या कार्य प्रणाली में परिवर्तन करने की आवश्यकता है। खुद पर आलस हावी न होने दें। ऑफिस तथा व्यवसाय दोनों जगह टीम वर्क के साथ काम करने से अच्छी सफलता मिलेगी। लव- परिवार जनों के साथ घर की सुख-सुविधा संबंधी वस्तुओं की शॉपिंग होगी। परंतु विवाहेत्तर संबंधों का दुष्प्रभाव परिवार पर पड़ सकता है। स्वास्थ्य- मौसमी बीमारियां जैसे खांसी, जुकाम आदि परेशान कर सकती हैं। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8

*कर्क* – पॉजिटिव- सफलता वाला दिन है। आप तो अपने प्रयासों और मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। जिससे दिन भर की थकान भी भूल जाएंगे। युवाओं को अपनी प्रतियोगिता संबंधी गतिविधियों में उचित सफलता मिलने वाली है। नेगेटिव- आलस और तनाव जैसी स्थिति से दूर रहे। अन्यथा बनता हुआ काम बिगड़ जाएगा। साथ ही आपसी संबंधों में भी मनमुटाव की स्थिति बनेगी। इस समय अगर कोई खास वस्तु खरीदने की योजना है, तो पहले अपने बजट का ध्यान रखना जरूरी है। व्यवसाय- बिजनेस में कुछ नया करना चाहते हैं तो नई शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। साथ ही अनुभवी लोगों का सहयोग भी मिलेगा। इनकम सामान्य रहेगी। दफ्तर में अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। लव- दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। मेहमान नवाजी और मौज मस्ती में भी समय व्यतीत होगा। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कफ प्रकृति के लोग बदलते मौसम से अपने आपका बचाव करके रखें। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3

*सिंह* – पॉजिटिव- आज भाग्य आपके पक्ष में है। लाभ के नए मार्ग बनेंगे। लंबे समय से चली आ रही कोई चिंता समाप्त होगी जिससे मानसिक शांति रहेगी। आर्थिक मामले में ठोस और महत्वपूर्ण निर्णय भी सफल रहेंगे। नेगेटिव- अपनी भावनाओं और आवेश पर कंट्रोल रखें। छोटी सी बात पर ही किसी से कहासुनी व बोलचाल हो सकती है। बच्चों की परेशानियों के निवारण के लिए कुछ समय उनके साथ भी व्यतीत करना जरूरी है। व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेगी। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप उचित फल भी मिलेंगे। सरकारी सेवारत व्यक्तियों का अपने अधीनस्थ कर्मचारियों पर दबदबा बना रहेगा। लव- पति-पत्नी के बीच कुछ नोकझोंक की स्थिति रहेगी। परंतु सहज तरीके से आपस में बैठकर मामला सुलझाने से संबंध पुनः मजबूत भी हो जाएंगे। स्वास्थ्य- तनाव की वजह से थकान और कमजोरी महसूस होगी। कुछ समय मेडिटेशन में भी व्यतीत करें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

*कन्या* – पॉजिटिव- बेहतरीन समय है इसका भरपूर सदुपयोग करें। आज कोई कार्य मन मुताबिक तरीके से होने से मानसिक रूप से सुकून रहेगा। अगर कोई नया मकान या प्रॉपर्टी लेने की सोच रहे हैं तो आपका निर्णय बहुत ही उचित है। नेगेटिव- ज्यादा सोच-विचार करने से कुछ उपलब्धियां हाथ से निकल भी सकती हैं। उचित समय पर उचित निर्णय लेना जरूरी है। काम की ज्यादा अधिकता रहेगी। मेहनत के अपेक्षा परिणाम कम प्राप्त होंगे। व्यवसाय- कारोबारी स्त्रियां विशेष रूप से अपने व्यवसाय पर विशेष ध्यान केंद्रित रखें। उनके लिए इस समय लाभदायक ग्रह स्थिति बनी हुई है। मनोरंजन तथा सौंदर्य प्रसाधन संबंधी व्यवसाय विशेष रुप से तरक्की में रहेंगे। नौकरी में महत्वपूर्ण पद मिल सकता है। लव- घर का माहौल अनुशासित तथा मर्यादित रहेगा। दोस्तों के साथ गेट टुगेदर संबंधित प्रोग्राम बनेंगे। स्वास्थ्य- पेट से संबंधित किसी प्रकार की दिक्कत हो सकती है। अपने खान-पान को संयमित रखें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6

*तुला* – पॉजिटिव- आपकी सकारात्मक सोच जैसे भाग्य की अपेक्षा कर्म पर विश्वास करना आपके लिए स्वाभाविक ही उत्तम परिस्थितियों उत्पन्न करेगा। आपसी संबंधों के बीच चल रहा तनाव भी सामंजस्य द्वारा हल हो जाएगा। घर में कोई धार्मिक आयोजन भी हो सकता है। नेगेटिव- कभी-कभी आपका मन मौजी स्वभाव दूसरों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। घर में भी पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। जिसकी वजह किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप होगा। व्यवसाय- बिजनेस में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। इस समय आपकी कोई ऐसी बात उजागर हो सकती है जिससे आप गोपनीय रखना चाहते थे। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस से संबंधित यात्रा करनी पड़ सकती है। लव- पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर कुछ मनमुटाव की स्थिति रहेगी। परंतु समय रहते आप नकारात्मक परिस्थितियों को काबू में पा लेंगे। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु जोखिम पूर्ण कार्य में रुचि ना ले तथा वाहन भी सावधानी से चलाएं। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

*वृश्चिक* – पॉजिटिव- आज पिछले कुछ समय से चल रही दिक्कतों का काफी हद तक समाधान मिलेगा। जिससे आप में आत्म संतुष्टि का भी भाव रहेगा। राजनीतिक व सामाजिक गतिविधियों में विशेष योगदान रहेगा। और नए संपर्क भी स्थापित होंगे। नेगेटिव- युवा वर्ग अपनी पढ़ाई अथवा कैरियर के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना करें। ध्यान रखिए कि कोई अपना ही नजदीकी मित्र धोखा या ठगी कर सकता है। इसलिए सावधानी रखना अति आवश्यक है। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में किसी प्रभावशाली इंसान से मुलाकात होगी। जो तरक्की और जीत के लिए मददगार होगी। कहीं भी साझेदारी करते वक्त नुकसान फायदे जैसी स्थिति पर जरूर विचार करें। नौकरी में अपने टारगेट पाने में कामयाबी हासिल होगी। लव- विवाहित संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेगी। विवाह सगाई जैसे कार्यों संबंधी व्यस्तता भी रहेगी। स्वास्थ्य- वाहन या मशीन संबंधी उपकरणों का सावधानी से इस्तेमाल करें। क्योंकि किसी प्रकार की चोट या एक्सीडेंट की आशंका बन रही है। भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 4

*धनु* – पॉजिटिव- समय मान व प्रतिष्ठा वर्धक है। व्यवसाय, घर व दुनियादारी के बीच बेहतरीन संतुलन बनाकर रखेंगे। किसी उधार दिए हुए पैसे का कुछ हिस्सा वापस मिल सकता है। धार्मिक अथवा आध्यात्म गतिविधियों में भी आपका रुझान बना रहेगा। नेगेटिव- किसी की गलत सलाह पर ध्यान देने से आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। साथ ही किसी नजदीकी मित्र की नकारात्मक गतिविधि से आपको आघात या धक्का भी लग सकता है। गाड़ी या मकान संबंधी कागजात संभाल कर रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय क्षेत्र में चल रही प्रतिस्पर्धा में चुनौतियां बनी रहेंगी। परंतु इस तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दे। तथा धैर्य पूर्वक अपने अन्य कार्यों के प्रति समर्पित रहे। अवश्य ही सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में प्रमोशन या ट्रांसफर के योग बन रहे हैं। लव- परिवार जनों के आपसी संबंधों में मधुरता रहेगी। अचानक ही किसी विपरीत लिंगी मित्र के मिलने से पुरानी खुशनुमा यादें ताजा होंगी। स्वास्थ्य- यूरिन इन्फेक्शन जैसी समस्या उठ सकती हैं। लिक्विड का अधिक से अधिक सेवन करें। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1

*मकर* – पॉजिटिव- अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखते हुए अपनी विशेष प्रतिभा को जागृत करने में समय व्यतीत होगा। विशेषकर महिलाएं स्वयं को साबित करने में सफल रहेंगी। विद्यार्थियों को अपने परीक्षा में सफलता हासिल होगी। नेगेटिव- किसी धार्मिक उत्सव मैं गलतफहमी की वजह से किसी के साथ कहासुनी भी हो सकती है। इसलिए अपने व्यवहार को संयमित बना कर रखना अति आवश्यक है। ज्यादा आत्म केंद्रित होने से आपके व्यक्तिगत व पारिवारिक जीवन पर गलत प्रभाव पड़ेगा। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कार्यों के बीच बीच में कुछ रुकावटें आएंगी। जिसकी वजह से आर्डर आदि पूरा करने में विलंब रहेगा। कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज ना करें। उनके वजह से आप भी मुसीबत में पड़ेंगे। ऑफिस में उच्च अधिकारियों के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे। लव- जीवनसाथी के साथ खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। अविवाहितों के लिए भी अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाकर रखना अति आवश्यक है। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5

*कुंभ* – पॉजिटिव- सोशल गतिविधियों में कुछ समय जरूर दें। किसी जरूरतमंद मित्र की मदद करने से मन में खुशी रहेगी। अपने उसूलों व सिद्धांतों के साथ किसी भी तरह का समझौता ना करना आपको मजबूत बनाकर रखेगा। नेगेटिव- विद्यार्थियों का ध्यान अपनी पढ़ाई से भटककर व्यर्थ के कार्यों में लग रहा है। जिससे कोर्स पूरा करने में दिक्कत आएगी। कानूनी काम में भी ना उलझे। व्यस्तता के बावजूद कुछ समय अपने निकट संबंधियों के साथ संपर्क में रहने के लिए भी जरूर निकालें। व्यवसाय- मशीनरी और तेल संबंधी बिजनेस में भरपूर मुनाफा हो सकता है। पूरा ध्यान अपने काम पर रखें। हर काम में पेपर संबंधी कार्यों को पूरी तरह व्यवस्थित रखें। किसी प्रकार की इंक्वायरी आदि बैठ सकती है। लव- अत्यधिक व्यस्तता के कारण परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। परंतु जीवनसाथी का सहयोग पारिवारिक वातावरण को उचित बनाकर रखेगा। स्वास्थ्य- गले से संबंधित परेशानी जैसे खासी जुकाम रह सकता है। लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

*मीन* – पॉजिटिव- किसी भी कार्य को योजनाबद्ध तरीके से करना आपको विशेष सफलता प्रदान करेगा। घर में मित्रों या मेहमानों का आगमन होगा तथा सभी सदस्य आपसी मेलजोल का लुत्फ उठाएंगे। फाइनेंस संबंधी उलझनों का समाधान मिलेगा। नेगेटिव- अपने स्वभाव को सहज व संतुलित बनाकर रखें। क्योंकि गुस्से से परिस्थितियां और अधिक बिगड़ सकती हैं। विद्यार्थियों को मन मुताबिक स्कूल अथवा विषय ना मिलने से कुछ चिंता रह सकती है। व्यवसाय- व्यवसाय और नौकरी दोनों जगह कुछ ना कुछ चुनौतियां रहेंगी। अपने काम की क्वालिटी पर अभी अधिक सुधार लाने की आवश्यकता है। नौकरी में काम के बोझ की अधिकता रहेगी साथ ही ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। लव- परिवार जनों के आपसी संबंध अच्छे रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी। स्वास्थ्य- मौसमी बदलाव की वजह से गैस व पेट खराब होने जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। शुद्ध पानी पीयें तथा खान-पान का ध्यान रखें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

Related posts

कैसा होगा आपका दिन: जानिए आज का राशिफल

Bundeli Khabar

जानें आज का राशिफल

Bundeli Khabar

आज का राशिफल

Bundeli Khabar

Leave a Comment

error: Content is protected !!