38.6 C
Madhya Pradesh
April 28, 2024
Bundeli Khabar
Home » जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल
ज्योतिष

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

27 फरवरी, रविवार को मेष राशि वाले लोगों को आर्थिक लाभ होने की संभावनाएं हैं। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। सिंह राशि वाले लोगों को सितारों का साथ मिलेगा। कन्या राशि वाले लोगों के नए इनकम सोर्स बन सकते हैं। आर्थिक रूप से भी दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक योजनाओं पर काम करने के लिए मीन राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा। इनके अलावा अन्य राशियों पर सितारों का मिला-जुला असर दिखेगा

12 राशियों आज का फल

मेष – पॉजिटिव- इस समय आर्थिक लाभ संबंधी अच्छी संभावनाएं बन रही हैं। पारिवारिक तथा व्यवसाय की गतिविधियों में संतुलन बनाकर रखने से खुशनुमा माहौल बना रहेगा।विद्यार्थी अपने किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में सफल रहेंगे।
नेगेटिव- किसी भी कार्य में रिस्क लेने से पहले उसके सभी पहलुओं पर सोच विचार अवश्य करें।नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें, अन्यथा आप के मान सम्मान पर भी बात आ सकती है। इस समय सहजता से ही अपनी दिनचर्या व्यतीत करना उचित है।
व्यवसाय- कामकाज में गति लाने के लिए योजनाएं बनेंगी। हालांकि कोई खास सफलता नहीं मिलेगी, लेकिन कार्यस्थल पर चल रहा विवाद दूर हो सकता है। नौकरीपेशा लोग उच्च अधिकारियों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें।
लव- जीवनसाथी तथा परिजनों की सलाह आप के लिए फायदेमंद और सुकून दायक रहेगी। आपसी संबंधों में भी मधुरता बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानियां रहेंगी। प्राकृतिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

वृष – पॉजिटिव- कुछ समय धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए भी जरूर निकालें। इससे मानसिक स्कूल बना रहेगा। आज आपको किसी खास काम को पूरा करने में विशेष प्रयास रहेगा। और इसमें काफी हद तक सफल भी होंगे।
नेगेटिव- विद्यार्थियों तथा युवाओं को अपनी पढ़ाई और करियर से संबंधित बहुत अधिक मेहनत करने की जरूरत है।राजनैतिक गतिविधियों से दूरी बनाकर रखें। इस समय मान-हानि होने जैसी स्थिति बन रही है।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा की स्थिति रहेगी। हालांकि आपको सफलता मिलेगी परंतु फिर भी अपने प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। साझेदारी के कारोबार में हिसाब किताब संबंधी कार्यों में पारदर्शिता रखें।
लव- बच्चों तथा परिवारजनों के साथ कुछ समय व्यतीत करने से तनाव दूर होगा। और मन प्रफुल्लित रहेगा।
स्वास्थ्य- वर्तमान मौसम की वजह से एलर्जी और गर्मी जनित परेशानी महसूस होगी। इस समय हाइजीनिक रहना बहुत जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

मिथुन – पॉजिटिव- दोस्तों तथा रिश्तेदारों के साथ में मुलाकात का दौर रहेगा। आज दिनचर्या काफी व्यस्त पूर्ण रहेगी। किसी वरिष्ठ और अनुभवी व्यक्ति की सलाह दी आपके लिए हितकारी रहेगी, इसलिए उस पर अमल जरूर करें।
नेगेटिव- कोई अप्रिय समाचार मिलने से अपनी मनोस्थिति को विचलित ना होने दें। बिना मतलब दूसरों की परेशानियों में ना उलझे, इससे आपका भी नुकसान हो सकता है। अपने आप को सकारात्मक बनाए रखना जरूरी है।
व्यवसाय- मशीनरी कारखाने से जुड़े बिजनेस में बहुत अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं। इसलिए अपनी व्यवसायिक पार्टियों के साथ संपर्क में रहें। नौकरीपेशा लोग अपनी फाइलें और डाक्यूमेंट्स वगैरह बहुत ही संभाल कर रखें।
लव- दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। परंतु किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने घर परिवार पर ना होने दें।
स्वास्थ्य- तनावपूर्ण स्थिति से अपने आप को दूर रखें। इसका असर आपकी मानसिक स्थिति और कार्य क्षमता पर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

कर्क – पॉजिटिव- घर के रखरखाव संबंधी कुछ योजनाएं बनेंगी। किसी अपरिचित व्यक्ति से मुलाकात आप को एक नई दिशा प्रदान करेगी। धर्म-कर्म संबंधित कार्य और समाजसेवी संस्था के सहयोग में आपका समय व्यतीत होगा, और इससे आपको आत्मिक सुकून भी मिलेगा।
नेगेटिव- किसी को पैसा उधार देने से पहले उसकी वापसी सुनिश्चित कर लें। क्योंकि ब्लॉक हो सकता है। संतान को कैरियर संबंधी कोई काम ना बनने से तनाव रह सकता है। उसका आत्म बल बनाए रखने में आपका सहयोग जरूरी है।
व्यवसाय- इस समय व्यवसाय को लेकर की गई मेहनत के निकट भविष्य में उचित परिणाम हासिल होंगे। नए जनसंपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। काम के अधिकता के तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें। इंपोर्ट एक्सपोर्ट के व्यवसाय में प्रगति आने की संभावना है।
लव- व्यस्तता के बीच जीवन साथी तथा परिजनों के लिए भी समय जरूर निकालें। इससे आपसी संबंधों में और अधिक नज़दीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- अत्यधिक कार्यभार की वजह से थकान और तनाव हावी रह सकते हैं। अपने आराम के लिए भी उचित समय निकालना अति आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9

सिंह – पॉजिटिव- इस समय ग्रह गोचर और समय आपके पक्ष में है। कोई शुभ समाचार मिलने से आपके अंदर आत्मविश्वास और नई ऊर्जा का प्रवाह रहेगा। घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह पर भी जरूर अमल करें। किसी रिश्तेदार के साथ चल रहा मनमुटाव दूर हो सकता है।
नेगेटिव- कहीं भी वार्तालाप करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग बिल्कुल ना करें। इसकी वजह से आपके मानहानि भी संभव है। कभी-कभी अति आत्मविश्वास होने की वजह से आपके बनते कार्यों में रुकावट भी आ सकती हैं। इस समय फिजूलखर्ची पर भी अंकुश लगाना जरूरी है।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों के लिए आपने जो लक्ष्य निर्धारित किया है, उसके लिए बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है। इस समय दूरदराज के पार्टियों के साथ संपर्क में रहें। सरकारी सेवारत लोगों को कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिलने से प्रसन्नता रहेगी।
लव- घर तथा व्यवसाय के बीच उचित तालमेल बनाकर रखने से दोनों जगह उचित व्यवस्था बनी रहेगी। प्रेम संबंधों को भी मर्यादा पूर्ण रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या बढ़ सकती है। इलाज के साथ-साथ योगा और व्यायाम पर भी ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

कन्या – पॉजिटिव- किसी नजदीकी संबंधी के आगमन से परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। अपनी जनसंपर्क को और अधिक मजबूत करें, इनके द्वारा आपको चमत्कारिक रूप से भावी लक्ष्य की प्राप्ति भी होगी। कोई नजदीकी धार्मिक यात्रा का भी प्रोग्राम बन सकता है।
नेगेटिव- आपके व्यक्तिगत कार्य अधूरे रह सकते हैं।किसी निकट संबंधी के विवाहित जीवन में कुछ तनाव आने से चिंता रहेगी। आपकी मध्यस्थता और सलाह काफी हद तक उनकी समस्याओं को सुलझाने में सक्षम भी हो सकते हैं।
व्यवसाय- आज कुछ नए इनकम सोर्स बन सकते हैं। व्यवसाय में बदलाव संबंधी योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। आर्थिक रूप से आज का दिन उत्तम है। रुकी हुई पेमेंट भी मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोग अपने काम के प्रति ज्यादा ध्यान दें, क्योंकि प्रमोशन के योग बन रहे हैं।
लव- पति-पत्नी के बीच किसी गलतफहमी को लेकर तनाव रहेगा। इसका असर घर की व्यवस्था पर ना पढ़ने दे।
स्वास्थ्य- ज्यादा चिंता और तनाव की वजह से मानसिक और शारीरिक थकान महसूस होगी। उर्जा बनाए रखने के लिए नकारात्मक आदतों से अपना बचाव करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

तुला – पॉजिटिव- किसी पॉलिसी आदि में निवेश करने का मन है, तो मन की आवाज को जरूर सुने। यह निवेश निकट भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। आपका कर्म और पुरुषार्थ आपको अपने काम में सफलता और उपलब्धि प्रदान करेगा।
नेगेटिव- काम की अधिकता की वजह से तनाव और चिड़चिड़ापन जैसी स्थितियां हावी होगी। धैर्य और सहजता बनाए रखें। भाइयों के साथ संबंधों में कटुता ना आने दे। क्योंकि ऐसा होने से आप खुद को अकेला महसूस करेंगे।
व्यवसाय- आज व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से कार्यस्थल पर ज्यादा समय व्यतीत नहीं करेंगे। फोन और संपर्कों के माध्यम से व्यवस्था उचित चलती रहेगी। किसी नए काम की योजना को क्रियान्वित करने के लिए उचित समय का इंतजार करना जरूरी है।
लव- घर के किसी मुद्दे को पति पत्नी आपसी सामंजस्य द्वारा सुलझाने का प्रयास करें। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ अपनी मनो स्थिति को बेहतर बनाने के लिए ध्यान और मेडिटेशन जरूर करें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 7

वृश्चिक – पॉजिटिव- अपने व्यक्तित्व और स्वभाव को और अधिक निखारने के लिए आप परंपरागत तरीकों को अपनाएंगे। आपका यही स्वभाव आपके कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करने में मदद करेगा। धार्मिक व आध्यात्मिक गतिविधियों में आस्था बढ़ेगी। और आप अपने अंदर सकारात्मक एनर्जी महसूस करेंगे।
नेगेटिव- आपके कुछ कार्यों में अनचाहे कारणों की वजह से विघ्न पड़ सकता है। परंतु सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में अपना समय व्यर्थ ना करें। किसी गलत व्यक्ति द्वारा अपयश मिलने की भी आशंका है।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां धीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं। इसलिए अपने काम को बहुत ही गंभीरता और संजीदगी से अंजाम दें। परंतु व्यवसायिक व्यवस्था को बेहतर बनाने में खर्चों की अधिकता रहेगी। जिसकी वजह से आपका बजट भी गड़बड़ा सकता है।
लव- पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है।
स्वास्थ्य- इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए संतुलित आहार और व्यायाम पर भी जरूर ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 5

धनु – पॉजिटिव- स्थान परिवर्तन संबंधी अगर कोई योजना बन रही है तो उसे कार्य रूप में परिणत करने का उचित समय है। आपके संतुलित व्यवहार द्वारा शुभ अशुभ प्रत्येक परिस्थिति में उचित सामंजस्य बना रहेगा। जिससे आपके कार्यों के बेहतर रिजल्ट सामने आएंगे।
नेगेटिव- घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। उनका उचित ध्यान रखना जरूरी है। किसी की गलत बात को गुस्से की बजाए सूझबूझ से सुलझाने का प्रयास करें। वरना आपके मान सम्मान पर भी बात आ सकती है। घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। उनका उचित ध्यान रखना जरूरी है।
व्यवसाय- वर्तमान परिस्थितियों की वजह से व्यवसायिक गतिविधियों का गंभीरता से मूल्यांकन करें। अपनी नीतियों में कुछ बदलाव लाने का प्रयास भी करना चाहिए। हालांकि किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से आपको कोई उपलब्धि मिल सकती हैं।
लव- वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे।
स्वास्थ्य- वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी रखना जरूरी है। साथ ही रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में रुचि बिल्कुल ना लें। चोट लगने अथवा गिरने जैसी स्थिति बन सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5

मकर – पॉजिटिव- आप अपनी सूझबूझ से किसी बड़ी समस्या को बेहतरीन तरीके से सुलझाने में सफल रहेंगे। भावुकता की बजाय चतुराई और विवेक से काम लें। बच्चे की किलकारी संबंधी शुभ सूचना मिलने से परिवार में उत्सव भरा माहौल रहेगा। धार्मिक आयोजन भी संभव है।
नेगेटिव- कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह भी अवश्य ले। आपकी भावुकता जैसी कमजोरी का कुछ लोग गलत फायदा उठा सकते हैं। ज्यादा तनाव लेने का आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
स्वास्थ्य- व्यवसाय की स्थिति में सुधार होगा। थोड़ी परेशानियां आने के बावजूद गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेगी। परंतु व्यवसायिक गतिविधियों में अभी ज्यादा पैसा निवेश ना करें। ऑफिस में सहयोगीयों के साथ संबंध मधुर बनाकर रखें।
लव- घर में सुख शांति और खुशी का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति विश्वास की भावना रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य- जोड़ों में दर्द जैसी समस्या बढ़ सकती है। वायु और बादी वाली चीजों के सेवन से परहेज रखें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

कुंभ – पॉजिटिव- आज आप अपनी किसी नकारात्मक आदत को छोड़ने का संकल्प करें। इससे आप अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित कर पाएंगे तथा परिवार जनों का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा।इस समय बेहतरीन धनदायक परिस्थितियां बन रही है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी आर्थिक नीतियों पर काम करें।
नेगेटिव- यह समय अपनी क्षमताओं का भरपूर उपयोग करने का है। इसलिए व्यर्थ की गतिविधियों तथा आलस में अपना समय नष्ट ना करें। अगर कोई ऋण लेने की योजना बन रही है, तो उस पर एक बार फिर विचार विमर्श अवश्य कर ले।
व्यवसाय- व्यवसाय में कुछ मंदी रहेगी। अपना समय प्रभावशाली और अनुभवी लोगों के साथ संबंधों को और अधिक मजबूत करने में लगाएं। यह संबंध आपकी तरक्की में फायदेमंद साबित होंगे और साथ ही नई जानकारियां भी सीखने को मिलेंगे। मैं ऑफिस में आपको कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती हैं।
लव- पति-पत्नी के बीच खट्टी मीठी नोकझोंक रहेगी। घर में भी खुशनुमा वातावरण बना रहेगा।
स्वास्थ्य- घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। डायबिटिक लोग भी अपना विशेष ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

मीन – पॉजिटिव- अपनी आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का अनुकूल समय है। कुछ समय सोसायटी अथवा सामाजिक गतिविधियों में भी जरूर व्यतीत करें। आपके जनसंपर्क मजबूत होंगे।आज कोई भूमि की खरीद-फरोख्त संबंधित काम संपन्न हो सकता है। जिससे आप काफी समय से चल रहे तनाव से भी राहत महसूस करेंगे।
नेगेटिव- विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति अधिक सजग रहने की जरूरत है। क्योंकि आलस और मौज मस्ती की वजह से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। नजदीकी मित्रों अथवा रिश्तेदारों की गतिविधियों से अनभिज्ञ ना रहे। पीठ पीछे आपके खिलाफ कुछ गतिविधियां हो सकती हैं।
व्यवसाय- अभी आय के साधन कुछ सीमित ही रहेंगे। धैर्य और शांति से उचित समय का इंतजार करना जरूरी है। व्यवसाय संबंधी कोई टूर बन सकता है जिससे भविष्य में आपके लिए उत्तम मार्ग प्रशस्त होंगे। नौकरी में परिस्थितियां अनुकूल बनी रहेंगे।
लव- जीवनसाथी तथा परिवारजनों की भावनाओं का भी ध्यान रखें। इससे संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी। प्रेम संबंधों में भी मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य- किसी परिवारिक सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर तनाव और चिंता रहेगी। इलाज लेने में लापरवाही ना करें।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

Related posts

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

Leave a Comment

error: Content is protected !!