21.2 C
Madhya Pradesh
October 29, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211102 WA0004
महाराष्ट्र

छिनौती करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

Bundelikhabar

प्रमोद कुमार/महाराष्ट्र

डोम्बिवली : विष्णु नगर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत एक युवक से मध्य रात्रि जबरी छिनौती करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है जबकि उसका एक साथी अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लग पाया है । जानकारी के अनुसार विष्णु नगर पुलिस स्टेशन की सीमा में रात 12:30 बजे के दरमियान 3 अज्ञात लुटेरों ने एक अकेले जा रहे युवक के साथ मारपीट करते हुए उसके गले से सोने का चैन छीन लिया जिसकी शिकायत आरोपी ने विष्णु नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी पीड़ित युवक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू की उक्त परिसर में घटी घटना को लेकर पुलिस ने वहां के आसपास स्थित सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला आखिरकार पुलिस के हाथ सफलता लगी और उसने डोंबिवली पश्चिम निवासी एक नाबालिक चोर सहित साहिल राजू गायकवाड को गिरफ्तार कर लिया उन्होंने उस युवक के साथ छिनैती करने का जुर्म कबूल कर लिया तथा उन्होंने बताया कि इस छिनैती में उनका एक साथी और भी शामिल था फिलहाल कल्याण अपराध शाखा के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मनोहर पाटिल मामले की तहकीकात कर रहे हैं और फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रहे हैं लुटेरों को पकड़ने में सहायक पुलिस निरीक्षक भूषण दायमा, पुलिस उपनिरीक्षक मोहन कलमकर, पुलिस हवलदार सचिन सालवी, किशोर पाटिल व रमाकांत पाटिल समेत अन्य कई पुलिसवालों का समावेश रहा ।


Bundelikhabar

Related posts

बदलापूर,ठाणे,महाराष्ट्र या संस्थेच्या वतीने राज्यस्तरीय उत्कृष्ट पत्रकार पुरस्कार लक्ष्मण राजे यांना प्रदान

Bundeli Khabar

स्वॅग फॅशन वीकची एकच उत्सुकता

Bundeli Khabar

कोरोना काळात पडद्यामागून आपण सरकारला मोलाची साथ दिल्याबद्दल आपले मनापासून आभार – महेश चौघुले

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!