21.8 C
Madhya Pradesh
October 15, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211102 WA0005
महाराष्ट्र

मकान ढहने की वजह से 40 वर्षीय महिला की मौत

Bundelikhabar

प्रमोद कुमार/महाराष्ट्र

ठाणे : आग लगने के कारण सोमवार को एक मकान ढहने की वजह से 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई।
मनपा के अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुबह करीब साढ़े 11 बजे दिवा कस्बे के वेटल पाड़ा इलाके में स्थित पुराने मकान में घटित हुई। ठाणे महानगरपालिका के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि मकान में पहले आग लगी, जिसके बाद मकान ढह गया। उन्होंने बताया कि मृतका की पहचान सपना विनोद पाटिल के रूप में हुई है जो मलबे में दब गई थीं। कदम ने बताया कि सूचना मिलने पर आरडीएमसी, ठाणे आपदा मोचन बल, स्थानीय पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे तथा पीड़िता को मलबे में से निकाला। अधिकारी ने बताया कि महिला ने मलबे से बाहर निकाले जाने से पहले ही दम तोड़ दिया था और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए एक सरकारी अस्पताल में भेजा गया है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल सका है। अधिकारी ने बताया कि डायघर पुलिस स्टेशन में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है।


Bundelikhabar

Related posts

होळीनिमित्त मध्य रेल्वेवर १० अधिक विशेष गाड्या

Bundeli Khabar

द एकेडमी स्कूल के छात्रों का रोंगटे खड़ा करने वाला रोमांचकारी अनुभव

Bundeli Khabar

पुणे तिथे विमानतळ 15 दिवस राहणार उणे

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!