22.7 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211101 WA0006
महाराष्ट्र

येरवडा जेल में बंद भाई का जन्मदिन

Bundelikhabar

भाई का जन्मदिन मनाने के लिए इकट्ठे हुए समर्थकों पर दिघी पुलिस ने कि कार्रवाई

प्रमोद कुमार/महाराष्ट्र

पुणे : पिंपरी में मर्डर और मकोका की कार्रवाई में येरवडा जेल में बंद भाई का जन्मदिन मनाने के लिए इकट्ठे हुए समर्थकों पर दिघी पुलिस ने कार्रवाई की है। इसमें से तीन को गिरफ्तार किया है। शुभम बलराम वाणी (उम्र 23, नि. दिघी) का 28 अक्टूबर को जन्मदिन मनाने के लिए उसके समर्थक दिघी के परांडेनगर में रात के साढ़े 10 बजे जमा हुए थे। अवैध रूप से भीड़ जमा थी और मास्क नहीं पहना हुआ था। उनके पास से लोहे का कोयता व एक तलवार जब्त किया गया है। प्रशांत प्रकाश बुदुक (उम्र 19, नि. समर्थनगर कॉलोनी), अभय गजेद्र खंडागले (उम्र 19, नि. लक्ष्मीनगर, येरवडा), प्रणव सतीश बारसे (उम्र 19, नि. आदर्श नगर, दिघी) को गिरफ्तार किया गया है। अनिकेत यादगिरी, प्र्साद बुद्रुक, अक्षय गायकवाड, सुंदर गवली सहित 11 लोगों पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। मंगेश मोरे व उनके साथियों ने भोसरी में एक युवक की टोली के वर्चस्व में पिछले साल अगस्त में हत्या की थी। संगठित अपराध व आर्थिक फायदे के लिए यह गैंग क्राइम करती है। इस वजह से अक्टूबर में मंगेश मोरे व उसके साथियों कुल मिलाकर 10 लोगों पर मकोका के अंतर्गत पिंपरी चिंचवड पुलिस ने कार्रवाई की है। तब से मंगेश मोरे व शुभम वाणी येरवडा जेल में बंद है।


Bundelikhabar

Related posts

आर एस पी कमांडर मनिलाल शिंपी यांचा नंदुरबार जिल्हा परिषदेच्या अध्यक्षा सिमाताई वळवी यांच्या शुभ हस्ते सन्मान

Bundeli Khabar

गांधी जयंती : मुंबई – देहरादून पर्यावरण जागृती सायकल यात्रेला राज्यपालांच्या उपस्थितीत प्रारंभ

Bundeli Khabar

आपलं गाव शाश्वत स्वच्छ करण्यासाठी प्रत्येकाचे योगदान महत्वाचे, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. भाऊसाहेब दांगडे यांचे प्रतिपादन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!