30.8 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211101 WA0007
महाराष्ट्र

समाज के विशिष्ट लोग नेल्सन मंडेला नोबल पीस अवार्ड एकेडमी द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र,

मुम्बई : पिछले दिनों नेल्सन मंडेला नोबल पीस अवार्ड एकेडमी द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित हुए संगीतकार अनु मलिक, सिंगर महालक्ष्मी अय्यर और आदित्य नारायण को फाउंडर, चेयरमैन राजकुमार टाक ने सम्मानित किया। राजकुमार टाक ने नेल्सन मंडेला के बारे में अध्ययन किया और उनसे इतने प्ररित हुए की उन्होंने नेल्सन मंडेला नोबेल पीस अवार्ड एकेडमी की स्थापना कर दी। देश दुनिया में जिन लोगों ने जो सेवाएं की उनका डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मान किया जाने लगा। अमेरिकन यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लोबल पीस, सेंट मदर टेरेसा यूनिवर्सिटी लंदन, गुड न्यूज़ इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर ऑफ यूनिवर्सिटी के हाथों सम्मानित कर डिग्री दी जाती हैं।

खिलाड़ी, कलाकार, समाज सेवक इत्यादि विभिन्न क्षेत्र के लोगों को सम्मानित किया जाता रहा है। अभिनेत्री ज़रीन खान, सिंगर कुमार सानू, सिंगर पलक मुच्छल, सिंगर उदित नारायण, अभिनेत्री मंदिरा बेदी तथा हॉकी खिलाड़ी धनराज पिल्लै पहले ही नेल्सन मंडेला नोबेल पीस अवार्ड एकेडमी द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि पाकर अपनी शोभा बड़ा चुके हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन गुजरात, गोवा, पुणे के बाद इस बार मुम्बई में किया गया। इस कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने कोबी शोशानी (काउंसल जनरल ऑफ इजराइल), डॉ. गुलकृपलानी ऑनरेरी (जनरल कॉन्सेल ऑफ आइसलैंड), डॉ. आर ए. बडवे (डायरेक्टर ऑफ टाटा मेमोरियल सेंटर) तथा रामअवतार गोयनका (ऑनर कॉउंसिल ऑफ केन्या) ने शिरकत कर कार्यक्रम की गरीमा बढ़ाई।
इस बार नेल्सन मंडेला नोबल पीस अवार्ड अकेडमी 2021 द्वारा संगीतकार अनु मलिक, अभिनेत्री अदिति गोवित्रिकर, सिंगर महालक्ष्मी अय्यर, सिंगर आदित्य नारायण के साथ कई विशिष्ट लोगों को डॉक्टरेट से नवाजा गया। फाउंडर, चेयरमैन राज कुमार टाक ने सभी का आभार जताया।


Bundelikhabar

Related posts

पत्रकार क्षेत्रातील मानद डॉक्टरेट मिळविण्याचा पहिला मान संपादक श्री किशोर पाटील यांना

Bundeli Khabar

फूड डिलीवरी के लिए हीरो लेक्ट्रो विन का उपयोग स्विगी द्वारा किया जाएगा

Bundeli Khabar

ओबीसी समाजाचा विश्वासघात करणाऱ्या आघाडी सरकार विरोधात भाजपा तर्फे राज्यभर आंदोलन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!