21.7 C
Madhya Pradesh
September 1, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210920 WA0024
महाराष्ट्र

चरस के साथ एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bundelikhabar

प्रमोद कुमार/महाराष्ट्र
ठाणे : एक गुप्त सूचना के आधार पर मुंब्रा पुलिस ने शुक्रवार की रात में चरस के साथ एक युवक को मुंब्रा से गिरफ्तार किया है। जिसकी कीमत 4 लाख 55 हजार के आसपास आंकी गई है। मुंब्रा पुलिस के सीनियर पीआई मधुकर कड़ को गुप्त सूचना मिली थी कि कि कालसेकर अस्पताल के पीछे खाली मैदान में एक युवक चरस की विक्री करने के लिए आ रहा है। कड़ ने पुलिस निरीक्षक गीताराम शेवाले को कार्रवाई करने का आदेश दिया। उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं मधुकर कड़ के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक गीताराम शेवाले, सहायक पुलिस निरीक्षक संतोष उगलमुगले वह अपराध प्रकटीकरण पथक के पुलिस स्टाफ पुलिस नाईक गायकर, किरण, कुंभार, खाबड़े, परब, पुलिस सिपाही लोखंडे, गावीत, देवकर ने एक टीम गठित कर कालसेकर अस्पताल के पीछे खाली मैदान के पास जाल बिछाकर मानव राजेश हजरती (23) वर्ष को संदेह के आधार पर कस्टडी में लेकर तलाशी ली।

हजरती के पास 1किलो 35 ग्राम ग्राम वजन का चरस मिला। जिसकी कीमत 4 लाख 55 हजार रुपए के आसपास है। शनिवार को युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां शुक्रवार 17 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार युवक अमृत हेवन सोसायटी गोदरेज हिल खडकपाडा कल्याण पश्चिम का रहनेवाला बताया गया है। मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक संतोष उगलमुगले कर रहें है।


Bundelikhabar

Related posts

रॉनी रॉड्रिग्स के दीवाली मिलन समारोह में पहुँचे बॉलीवुड हस्तियां

Bundeli Khabar

तेजोभास्कर दामोदरपंत सावरकर – लेखिका मंदाकिनी भट

Bundeli Khabar

6 लाख 14 हजार की बिजली चोरी का प्रकरण दर्ज

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!