24.4 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211117 WA0004
मनोरंजन

‘छैला सन्दू – ए ट्रायबल लव स्टोरी’ 19 नवम्बर को होगी रिलीज

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र,

मुम्बई : जय श्रीकृष्णा फिल्म प्रोडक्शन्स के बैनर तले राजेन्द्र बगड़िया द्वारा निर्मित बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फिल्म ‘छैला सन्दू- ए ट्रायबल लव स्टोरी’ बिहार और झारखंड में 19 नवम्बर को रिलीज होगी। झारखंड की लोक कला संस्कृति को उजागर करती इस भोजपुरी फिल्म के सहनिर्माता लक्ष्मी प्रसाद अग्रवाल व मुकेश सावन हैं। संजय आर. निषाद के निर्देशन में बनी इस फिल्म के पटकथा लेखक मनोज कुमार शर्मा, संगीतकार उमेश मिश्रा, गीतकार मुकेश सावन, छायाकार इमरान अंसारी, नृत्य निर्देशक मयंक श्रीवास्तव व संतोष सर्वदर्शी, एक्शन डायरेक्टर सुयोग रिजाल और कला निर्देशक सतीश गिरि हैं। इस फिल्म के नायक राहुल सिंह व नायिका तनुश्री हैं। अन्य मुख्य कलाकार उदय श्रीवास्तव, आनंद देव मिश्रा, गोपाल राय, माया यादव, आशा चैहान, राहुल सिंह राज, उज्जवल कुमार राॅकी, अरविन्द सावन, पंकज सिंह बिट्टू और आकांक्षा दुबे आदि हैं। झारखंड की धरती पर आदिकाल में घटी एक सत्य घटना पर आधारित इस भोजपुरी फिल्म का नायक (राहुल सिंह) एक गरीब परिवार का लड़का है और बांसुरी वादक है। नायिका (तनुश्री) नायक की बांसुरी से प्रभावित होकर उससे प्रेम करने लगती है। दोनों का प्रेम उस इलाके में काफी चर्चित हो जाता है और एक समय ऐसा आता है कि समाज उन्हें स्वीकार करने से इंकार कर देता है लिहाजा दोनों को काफी संघर्ष करना पड़ता है। विपरीत परिस्थितियों से मुकाबला करते हुए किस तरह दोनों अपने प्यार की मंजिल पाते हैं वही इस फिल्म का मुख्य कथानक है।

बकौल सहनिर्माता व गीतकार मुकेश सावन भोजपुरी फिल्म ‘छैला सन्दू- ए ट्रायबल लव स्टोरी’ पूरी तरह से साफ सुथरी समाजिक, पारिवारिक फिल्म है। आम लीक से हट कर बनाई गई इस फिल्म की शूटिंग झारखण्ड के बेहद खूबसूरत लोकेशनों पर की गयी है। फिल्म के सभी गीत बहुत मधुर व कर्णप्रिय संगीत से सजे हैं। इस फिल्म के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया गया है कि धैर्य के साथ विपरीत परिस्थितियों का मुकाबला करने वाले इंसान को सफलता अवश्य मिलती है।


Bundelikhabar

Related posts

आँखों देखी, मसान और न्यूटन के मेकर्स विनीत कुमार सिंह और पूजा पांडेय को लेकर बनाएंगे ‘सिया’

Bundeli Khabar

अजय देवगन ने लॉन्च किया पैनोरामा म्यूज़िक

Bundeli Khabar

हॉरर फिल्म ‘छोरी’ के सीक्वल की शूटिंग शुरू

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!