23.4 C
Madhya Pradesh
August 12, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220831 WA0020
मनोरंजन

जैस्मीन भसीन को अली गोनी ने कहा ‘सजाऊंगा लूटकर भी’! सारेगामा म्यूजिक के यू ट्यूब चैनल पर देखें

Bundelikhabar

9 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। सालों बाद खूबसूरत रियल लाइफ कपल जैस्मीन भसीन और हैंडसम अली गोनी का नया गाना ‘सजाऊंगा लूटकर भी’ रिलीज हो चुका है। इस सिजलिंग सॉन्ग को लेकर नेटिजन्स का एक्साइटमेंट देखने लायक है। वैसे ये गाना अपने अनाउंसमेंट के बाद से ही लगातार सुर्खियों में रहा है। इस गाने के फुटटैपिंग टीजर से लेकर पिक्चर्स तक, हर चीज ने इसे इस साल के सबके धमाकेदार गानों में से एक बनाया है। ये गाना सभी म्यूजिक लवर्स के लिए एक विजुअल ट्रीट है जिसमें जैस्मीन और अली की किलर केमेस्ट्री नजर आ रही हैं।

गाने में रेट्रो बैकड्राप पर अली और जैस्मीन बारिश में डांस करते दिख रहें है और जिसकी वजह से दर्शकों के लिए इससे नजर हटाना बेहद मुश्किल हो जाता है। कह सकते है अपने पेपी ट्यून के साथ ये गाना चुटकियों में सभी के मूड को ठीक कर सकता है। यह एक ऐसा रीक्रिएशन है जिसने आरडी बर्मन के चुरा लिया के सार को एक परफेक्टली स्क्रीन्स पर पेश किया है। इस वाइब्रेट नंबर के साथ अली और जैस्मीन की जोड़ी ने स्क्रीन्स पर आग लगा दी है जो आपको एक बार फिर पुराने दिनों की याद दिला देगा।

इस गाने पर बात करते हुए जैस्मीन कहती हैं, “सजाऊंगा लूटकर भी बेहद मजेदार नंबर है। जब सारेगामा ने इस रीक्रिएशन्ल गाने के लिए मुझसे संपर्क किया तो मैं बेहद खुश थी। ओरिजिनल ट्रैक आइकोनिक है और मेरे लिए यह डबल सेलिब्रेशन की तरह है क्योंकि मुझे इसे रीक्रिएट करना था। इससे ज्यादा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की एक लड़की और क्या मांग सकती है?

अली का कहना हैं, “सारेगामा के लिए इस ट्रैक को रीक्रिएट करने में बहुत मज़ा आया। गाने का रीमिक्स कमाल के है और आपको बांधकर रखेगा। बेशक, जैस्मीन के साथ काम करना हमेशा एक अच्छा समय होता है और अब दर्शकों को अपने पसंदीदा लेडेन्ट्री ट्रैक में से एक फिर से देखने को मिलेगा लेकिन बिल्कुल नए अवतार में। मैं इस परियोजना का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं।
वहीं सिंगर शान का कहना है, “यह एक पेपी ट्रैक है और यह दर्शकों द्वारा सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले ट्रैक में से एक है, इसलिए इस शानदार ट्रैक के लिए अपनी आवाज देना मेरे लिए एक सम्मान की बात है और मैंने इसके हर हिस्से को एंजॉय किया है।

सिंगर नीति मोहन कहती हैं, “यह गीत हमेशा से मेरा पसंदीदा रहा है और इसका नया वर्जन गाना मेरे लिए बेहद शुशी की बात थी। सजाऊंगा लूटकर भी बहुत ही ग्रूवी, इमोशनल और मजेदार नंबर है। आशा है कि लोग इसे उतना ही पसंद करेंगे जितना हमने ट्रैक बनाने के वक्त किया था।”
इस गाने को जहां शान और नीति मोहन ने अपनी आवाज दी हैं। वहीं गीत मजरूह सुल्तानपुरी और कुणाल वर्मा द्वारा लिखा गया है और ये गाना सारेगामा द्वारा निर्मित है।
इस गाने को संगीत प्रेमी सारेगामा म्यूजिक के यूट्यूब चैनल और सभी प्रमुख स्ट्रीमिंग ऐप्स पर एंजॉय कर सकते हैं।


Bundelikhabar

Related posts

तापसी पन्नू के 10 साल का सफर

Bundeli Khabar

‘मिडिल क्लास लव’ से मिली सराहना पर काव्या थापर ने कहा ‘मेरी कड़ी मेहनत आखिरकार रंग लायी’

Bundeli Khabar

सेल्फी’ के लिए साथ आये अक्षय कुमार और इमरान हाशमी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!