23.6 C
Madhya Pradesh
August 31, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211028 WA0003
महाराष्ट्र

पांचवी और छठी रेलवे लाइन के निर्माण का कार्य रोक दिया जाएगा -आवास मंत्री जितेंद्र आव्हाड

Bundelikhabar

प्रमोद कुमार/महाराष्ट्र

ठाणे : मुंब्रा रेती बंदर के पास गुजरने वाली रेल पटरियों के ऊपर यदि फुटओवर ब्रिज नहीं बनाया गया तो मध्य रेलवे के पांचवी और छठी रेलवे लाइन के निर्माण का कार्य रोक दिया जाएगा । ऐसी चेतावनी राज्य के आवास मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने ठाणे में दी। वे टिप टॉप प्लाजा में आयोजित पक्ष प्रवेश कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान जानकारी देते हुए आव्हाड ने बताया कि मुंब्रा रेतीबंदर के पास से गुजरने वाली रेल पटरियों पर फुट ऑवर ब्रिज बनाने की मंजूरी रेलवे ने बहुत पहले दी थी। जिसका बाकायदा पांच वर्ष पूर्व भूमिपूजन भी हुआ था। पर इस निर्माण कार्य को पूरा करने में रेलवे टालमटोल कर रही है । पिछले पांच वर्ष में अब तक रेलवे से कटकर करीब १०० से अधिक मासूम लोगो की मौत हो गई है। जितेन्द्र आव्हाड ने रेलवे को चेतावनी दी है की यदि अगले 8 दिनों में मुम्ब्रा रेतीबंदर के तय स्थान पर रेलवे फुट ओवर ब्रिज का निर्माण नहीं शुरू करेगी तो वे आम लोगो के साथ उग्र आंदोलन कर सेंट्रल रेलवे की जारी सेवा बाधित कर देंगे।


Bundelikhabar

Related posts

जिल्हयातील पूनर्वसन कामास वेग

Bundeli Khabar

इंडियन सागा द्वारा भारत के अग्रणी प्रीमियम लीजर ब्रांड के रूप में सम्मानित मेमल द लीजर ब्रांड

Bundeli Khabar

नुसरत भरुचा के साथ विनोद भानुशाली और राज शांडिल्य की ‘जनहित में जारी’ की शूटिंग शुरू

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!