22 C
Madhya Pradesh
August 31, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210801 WA0018
महाराष्ट्र

भाजपा नेता गणेश नाईक ने बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए चार ट्रक राहत सामग्री भेजी

Bundelikhabar

मुम्बई / प्रमोद कुमार

नवी मुम्बई :-बीजेपी विधायक गणेश नाईक ने रविवार को महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए चार ट्रकों में भरकर राहत सामग्री भेजी है। राहत सामग्री भेजते हुए गणेश नाईक ने कहा कि इस वक्त महाराष्ट्र पर एक गहरा संकट आया हुआ है। हजारों लोग बाढ़ की विभीषिका परेशान हैं ऐसे लोगों की मदद करना हमारा कर्तव्य है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के मन में जो पीड़ित लोगों के प्रति दया भाव है, प्रेम है, अपनापन है, बर्बाद हो चुके लोगों के जीवन को फिर से सुधारने के लिए उनकी तरफ से मदद भेजी जा रही है। जिसमे ऐरोली, कोपरखैरने और पावने विभाग से लोग मदद भेज रहे हैं, जिसमें राशन के साथ, कपड़े, और औषधियां भी शामिल हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में बाढ़ से होने वाली बीमारियों से लोगों को बचाने के लिए औषधियों का वितरण किया जा रहा है। राहत सामग्री भेजते समय हमने बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए व्यवस्था की है । जिससे उनका उद्धवस्त हुआ संसार फिर से बस सके।


Bundelikhabar

Related posts

एक्शन ड्रामा से भरपूर कार्टेल का पोस्टर हुआ जारी

Bundeli Khabar

अखिल भारतीय अग्निशखा मंच का ‘जश्न ए आज़ादी’ कार्यक्रम सम्पन्न

Bundeli Khabar

“आज़ाद” के टीजर में दमदार दिखे अजय देवगन के साथ अमन देवगन और राशा थडानी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!