26.3 C
Madhya Pradesh
August 15, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211019 WA0012
उत्तरप्रदेश

तेज हवा के साथ बारिश, धान की फसल बर्बाद

Bundelikhabar

मंगलेश कुमार/ उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़:बारिश के साथ चल रही तेज हवा ने पूरी तरह बर्बाद कर दिया है। पूंजी लगाकर धान की फसल तैयार की थी लेकिन प्रकृति हमारे खिलाफ हो गई है। जब फसल काटने का समय हुआ तो फसल बर्बाद हो गई।
प्रतापगढ़ बारिश का सिलसिला बीते तीन दिनों से जारी है। रविवार की रात को भी बारिश के साथ तेज हवा ने कहर बरपाया। खेत में खड़ी धान की फसल बर्बाद हो गई। यह देख किसानों के चेहरे पर उदासी छा गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि पानी में गिरी हुई फसल यदि जड़ से नहीं उखड़ी है तो यह धूप होने के साथ खड़ी हो जाएगी। फिर भी 20 से 30 फीसद उत्पादन घट जाएगा। क्षेत्र के पूरे दलपत शाह अमापुर दयाल गंज भाटी कला भाटी खुर्द गौहानी पचौरी सदा विक्रम पट्टी गोदल पट्टी गोविंदपुर धौराहरा तीबिपुर् कबीरपुर दलापुर धनेपुर लबेदा बेटा बिझला दाउदपुर अकारी पुर पर्वतपुर सुलेमान लखीपुर आदि गांवों में फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। किसानों का कहना कि सरकार सर्वे कराकर उचित मुआवजा दे।


Bundelikhabar

Related posts

लोगों से धोखा धडी कर पैसे ठगने वाले 5 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

Bundeli Khabar

रंजीतपुर चिलबिला में कृष्ण जन्माष्टमी बरही महोत्सव धूम धाम से मनाया गया

Bundeli Khabar

किसानो ने दिया धरना भारी संख्या में मोजूद रहे किसान

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!