20 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210909 WA0016
उत्तरप्रदेश

पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश ढेर

Bundelikhabar

उत्तरप्रदेश/ब्यूरो
जौनपुर : उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में बुधवार की रात पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। जहां एक लाख का इनामी बदमाश ढेर हो गया। वहीं, उसका साथी भागने में सफला रहा। पुलिस फरार साथी की तलाश में जुट गई है। मुठभेड़ सरपतहां थाना क्षेत्र के गैरवाह गांव के पास हुई।

पुलिस के अनुसार, पुलिस से मुठभेड़ में 1,00,000 का इनामी बदमाश प्रशांत कुमार उर्फ कल्लू पांडे मारा गया है। वहीं, साथी भाग निकला। मुठभेड़ में गोली लगने के बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मुठभेड़ में ढेर हुआ बदमाश प्रशांत सुल्तानपुर जिले के कादीपुर का रहने वाला है। उसके खिलाफ महाराजगंज, जौनपुर, सरपतहां और अंबेडकरनगर के थानों में मुकदमे दर्ज हैंपुलिस अधीक्षक ने बताया कि बदमाशों की ओर से चली गोली से एक आरक्षी भी घायल हो गया। साथ ही स्वाट प्रभारी के बीपी जैकेट पर भी एक गोली लगी है। बदमाश के पास से एक पिस्टल 32 बोर, 10 खोखा कारतूस 32 बोर, 9 कारतूस, एक तमंचा 315 बोर, 4 कारतूस 315 बोर, दो मोबाइल और एक बाइक बरामद की है।


Bundelikhabar

Related posts

विधान सभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका

Bundeli Khabar

पुलिस की दबंगई

Bundeli Khabar

बुंदेली चैनल पर लाइव: अयोध्या श्री राम मंदिर की प्रथम वर्षगांठ

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!