40.7 C
Madhya Pradesh
June 8, 2026
Bundeli Khabar
उत्तरप्रदेश

ग्राम प्रधान पर हुआ हमला

Bundelikhabar

मंगलेश कुमार/उत्तर प्रदेश

कंधई/प्रतापगढ़:

ग्राम प्रधान के अनुसार ब्लाक प्रमुख सुशील सिंह ने ग्राम प्रधान से बीस हजार रुपए प्रति महीने देने की कही बात ग्राम प्रधान आलोक कुमार सिंह पट्टी क्षेत्र के शेखपुर अठगवां ग्राम सभा के प्रधान है जो कल ब्लॉक बाबा बेलखरनाथ धाम आए हुए थे जहां पर ब्लाक प्रमुख सुशील सिंह ने उन्हें बुलाया और कहा कि तुम्हें प्रति माह बीस हजार देना है। जिस पर प्रधान आलोक कुमार सिंह ने कहा कि किस काम के लिए देना है। और मैं इतना पैसा कहां से दे पाऊंगा।
प्रधान ने पैसा देने से इनकार कर दिया जिस पर ब्लाक प्रमुख के कुछ कार्यकर्ता प्रधान का कॉलर पकड़कर घसीटते हुए ब्लाक प्रमुख कक्ष में ले आकर उनकी पिटाई कर दी। प्रधान आलोक कुमार सिंह ने बताते हैं कि उनके पास पांच हजार व एक सोने की चेन थी जो कि ब्लाक प्रमुख के साथियों ने ले ली है।
प्रधान के गांव के ही रोहित सिंह व उनके अन्य साथी ने दौड़कर उनकी जान बचाई है।

इस बर्ताव के बाद प्रधान के साथियों ने आज ब्लॉक बाबा बेलखरनाथ धाम पर पहुंचकर नारेबाजी के साथ धरना प्रदर्शन किया इसमें खूझी कला के प्रधान प्रभाकर सिंह, पूरे पांडेय राजेश कुमार सरोज, करमाही प्रधान विशाल सिंह, मनैतापुर चंद्रभान सरोज, खभोर बबलू सिंह, अमरपुर कौशल सिंह, सोनाही दीपक सिंह, अहियापुर खालिद आदि लोग मौजूद रहे।


Bundelikhabar

Related posts

आजादी के अमृत महोत्सव के भाग के रूप में बिजली महोत्सव का आयोजन

Bundeli Khabar

एकल श्रीहरि का स्नेह सम्मेलन 13 नवंबर को, मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल आमंत्रित

Bundeli Khabar

बरसात में जमींदोज में मकान से लोग हुए बेघर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!