22.5 C
Madhya Pradesh
September 2, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210926 WA00022
उत्तरप्रदेश

घरेलू कलह से परेशान महिला ने 3 बच्चों सहित ट्रेन से कटने का किया प्रयास

Bundelikhabar

फ़रीद अंसारी / उत्तरप्रदेश
स्योहारा : घर मे अगर सुख शांति और आपसी तालमेल हो तो गरीब परिवार भी अपना जीवन खुशी खुशी गुज़ार लेता है लेकिन घर मे कलेश हो या आपसी मनमुटाव तो इंसान अपनी ही जीवन लीला समाप्त करने पर उतारू हो जाता है,ऐसे ही एक मामले में अंतर्गत आज सुबह नूरपुर रेलवे फाटक पर उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक महिला ने अपने 3 मासूम बच्चों सहित ट्रेन से कटने का प्रयास किया।

लेकिन भनक लगते ही वहां मौजूद लोगों ने चारों को बचा लिया,महिला से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसका नाम तस्लीमा है और उसका विवाह ग्राम सदाफल के तस्लीम के साथ हुआ था लेकिन उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करते हुए उसका उत्पीड़न करता है इसी से तंग होकर उसने आज ये कदम उठाया,महिला व बच्चों को उसके पति को समझाते हुए सौंप दिया गया।


Bundelikhabar

Related posts

मजदूर को पीटकर किया जख्मी

Bundeli Khabar

आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही

Bundeli Khabar

हजारों नम आँखों की मौजूदगी में सुपुर्दे ख़ाक हुए मुकरपुरी वाले हज़रत जी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!