29.4 C
Madhya Pradesh
September 29, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211011 WA0003
महाराष्ट्र

नवरात्रोत्सव के उपलक्ष्य में शिवशांति प्रतिष्ठान द्वारा माँ कुष्मांडा के हाथों किया गया पौधरोपण

Bundelikhabar

प्रमोद कुमार/महाराष्ट्र
ठाणे : #GoGreenRevolution व वृक्ष लगाओ जीवन बचाओ के मुहिम की तहत शिवशांति प्रतिष्ठान व संस्कार एज्यूकेशनल एण्ड चैरिटेबल ट्रस्ट सतत मुहिम के संचालक विनय कुमार सिंह के निर्देशन में कार्यरत है। आज संस्था द्वारा नवरात्रोत्सव के उपलक्ष्य में लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए संस्कार क्लासेस की छात्रा आयूषी शुक्ला को माँ कुष्मांडा देवी के रूप में तैयार कर उनके हाथों पौधा लगाकर 177वां वृक्षारोपण अभियान संपन्न किया गया

संस्था द्वारा आरती कुलदीप तिवारी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में उनके हाथों व समाजसेवक कुलदीप तिवारी के हाथों नीम व जामुन के पौधे लगाए।
इस अवसर पर शिवशांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, संस्कार क्लासेस की संचालिका लक्ष्मी मौर्य, संपादक धर्मेन्द्र उपाध्याय, रंजीत सिंह (ठाणे जिला अध्यक्ष), मिलिंद कुलकर्णी, लव जैस्वाल, सिद्धार्थ कांबले, अद्यपिका शिक्षा यादव, प्रशांत दलाई, रोहित सिंह, रोहन मंडराई, सूरज राजभर, सुधांशू विसोइ, धर्मेन्द्र विश्वकर्मा, गोविंद विश्वकर्मा, रवि पंडित, ममता, सुमन, दानिश, हिमांशु, मनीष, शुभम,अमन, गौतम, सुजीत, अच्युतम, सचिन, सुजीत, अनिकेत, रितेश, रुद्र, शिवम, आलोक व अन्य शिवशांति परिवार के लोगो ने अपना श्रमदान दिया।


Bundelikhabar

Related posts

चोरी व छिनैती की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि

Bundeli Khabar

‘वर्क इंटिग्रेटेड लर्निंग प्रोग्रॅम्स’ अतंर्गत कर्मचाऱ्यांसाठी कौशल्य प्रशिक्षण

Bundeli Khabar

स्वातंत्र्याचा अमृत महोत्सव अंतर्गत कार्यक्रम

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!