22 C
Madhya Pradesh
October 19, 2026
Bundeli Khabar
images
मध्यप्रदेश

म.प्र. कांग्रेस अनु. जाति विभाग ने लोकसभा एवं  विधानसभा उपचुनाव के प्रभारी किये नियुक्त

Bundelikhabar

भोपाल/ब्यूरो

पूर्व मुख्यमंत्री एवं अध्यक्ष मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी कमलनाथ के निर्देशानुसार मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने प्रदेश की खंडवा लोकसभा एवं जोबट, पृथ्वीपुर तथा रैगांव विधानसभा में होने वाले उपचुनाव को लेकर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग की ओर से प्रभारियों की नियुक्ति की है। नियुक्त किए गए प्रभारियों में खंडवा लोकसभा में ( 1 ) सुमित पलासिया  प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस अनु. जाति विभाग, ( 2 ) कैलाश यावतकर  प्रदेश संयोजक कांग्रेस अनु. जाति विभाग ( 3 ) किशोर सोलंकी प्रदेश संयोजक कांग्रेस अनु. जाति विभाग को प्रभारी नियुक्त किया गया हैं।  तथा पृथ्वीपुर विधानसभा में ( 1 ) पंकज अहिरवार प्रदेश उपाध्यक्ष कांग्रेस अनु. जाति विभाग, ( 2 ) खुमान बेचैन प्रदेश संयोजक कांग्रेस अनु. जाति विभाग तथा जोबट विधानसभा में ( 1 ) जितेंद्र धामन जिला अध्यक्ष कांग्रेस अनु. जाति विभाग झाबुआ ( 2 ) लोकेंद्र बर्मन पेटलावद कांग्रेस अनु. जाति विभाग प्रभारी नियुक्त किये गए तथा  रैगांव विधानसभा में ( 1 ) सुंदरलाल चौधरी प्रदेश संयोजक कांग्रेस अनु. जाति विभाग ( 2 ) जितेंद्र जाटव कांग्रेस अनु जाति विभाग पन्ना को प्रभारी नियुक्त किया जाकर तत्काल प्रभाव से उनके प्रभार के लोकसभा / विधानसभा क्षेत्रों में पहुंच कर कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रभारी/  जिला / शहर अध्यक्ष गण एवं स्थानीय कांग्रेसजनों के साथ पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में सघन जनसंपर्क आदि कर पार्टी प्रत्याशीयों को विजयश्री दिलाने की जवाबदारी सौंपी गई है।


Bundelikhabar

Related posts

बोर्ड परीक्षा: प्राचार्य निलंबित

Bundeli Khabar

मुख्यमंत्री के निर्देश पर दो अधिकारी निलंबित

Bundeli Khabar

बच्चों ने उत्साह से साइकिल चला कर पुरस्कृत हुए

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!