24.8 C
Madhya Pradesh
August 15, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211010 WA0000
बिहार

हिंदुओं की नृशंस हत्याओं के विरुद्ध 9 को बजरंगदल का देश व्यापी हुआ प्रदर्शन

Bundelikhabar

भारत के हाथों से ही खुदेगी इस्लामिक जिहादी आतंकवाद की कब्र : मिलिंद परांडे

ब्यूरो/बिहार

सिवान : अक्टूबर 8, 2021। विश्व हिन्दू परिषद ने कहा है कि कश्मीर घाटी में हिंदुओं का पुनर्वास व स्वच्छंद विचरण ही कर सकता आतंकवाद का सफाया। विहिप के केन्द्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने कश्मीर घाटी में गत पाँच दिनों में सात भारतीयों की नृशंस हत्याओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए आज केंद्र सरकार से कहा है कि वह जिहादी आतंकवाद पर नकेल कसने हेतु पाकिस्तान को करारा सबक सिखाए तथा हिंदुओं के पुनर्वास व घाटी में उनके स्वच्छंद विचरण की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करे।
हिन्दू समाज के पुनर्वास के बिना भी आतंकवाद पर लगाम मुश्किल है। उन्होंने घोषणा की कि हिंदुओं की लगातार चुन चुन कर हो रही नृशंस हत्याओं से आहत सिवान जिले के बड़हरिया में बजरंगदल के रंजन कुमार बजरंग दल जिला संयोजक सिवान व अक्षय सिंह बजरंग दल प्रखंड संयोजक बड़हरिया के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर आतंकी पाकिस्तान का पुतला दहन किया। मिलिंद परांडे ने आतंकियों व उनके पैरोकारों को चेताते हुए कहा कि भारत की पावन धरा को रक्तरंजित करने वालों को समझना होगा कि इसे तोड़ने का उनका कुत्सित प्रयास सफल नहीं हो सकेगा। इसकी एकता व अखंडता के लिए सम्पूर्ण देश कृत संकल्पित है। जिहादी आतंकवाद का मुंहतोड़ जबाव देना हम अच्छी तरह जानते हैं। बजरंगदल व विहिप का एक-एक कार्यकर्ता इसके लिए तत्पर है।
विहिप महा मंत्री ने राजनीतिक पर्यटन करने वाले जिहादियों के शुभ चिंतकों को भी आई हाथों लेते हुए कहा कि जब हिंदुओं-सिखों को चुन-चुनकर मारा जाता है तो उनकी जीभ क्यों सिल जाती है? किस बिल में घुस जाता है उनका सेक्यूलरिज्म? इस्लामिक आतंकवादी सांपों को दूध पिलाने वालों को यह पक्का समझ लेना चाहिए कि ये जहरीले सांप आपको भी इसेंगे ही। आतंकवाद का राजनैतिक हथियार के रूप में प्रयोग करने वाले जिहादी पाकिस्तान पर नकेल कसने हेतु विश्व समुदाय को भी आगे आना होगा।
बलिदानी हिंदू-सिखों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि विहिप का प्रत्येक कार्यकर्ता व सम्पूर्ण हिन्दू समाज पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। उनका बलिदान
व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत जहरीले सांपों का सिर कुचलना अच्छी तरह जानता है। अब भारत के हाथों से ही खुदेगी इस्लामिक जिहादी आतंकवाद की कब्र।


Bundelikhabar

Related posts

भाजयुमो सिवान ने मनाया राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तेजस्वी सूर्या का जन्मदिन

Bundeli Khabar

महाराष्ट्र में हुई दुर्घटना में हताहत हुए परिवार से मिले भाजपाई नेता

Bundeli Khabar

जरुरतमंदों को किया गया कंबल वितरण

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!