27.2 C
Madhya Pradesh
August 16, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211009 WA00333
क्राइम

दुष्कर्म: चलती ट्रेन में गैंग रेप

Bundelikhabar

लखनऊ से मुंबई आ रही पुष्पक एक्सप्रेस में युवती से सामूहिक बलात्कार के मामले में चार पक़ड़े गए

प्रमोद कुमार/महाराष्ट्र
कल्याण : महाराष्ट में मध्य रेलवे के मार्ग पर इगतपुरी और कसारा स्टेशनों के बीच लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन में कुछ लुटेरों ने 20 वर्षीय एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। यह जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को दी। मुंबई जीआरपी के पुलिस आयुक्त कैसर खालिद ने कहा कि कथित अपराध तब किया गया जब एक्सप्रेस ट्रेन घाट खंड से गुजर रही थी। खालिद ने एक ट्वीट करके घटना और पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी दी।

उन्होंने कहा, ‘‘आरोपी इगतपुरी (औरंगाबाद रेलवे जिले) में लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस के स्लीपर बोगी डी -2 में सवार हुए और रात के दौरान ट्रेन के घाट क्षेत्र से गुजरने के दौरान अपराध को अंजाम किया।’’ उन्होंने कहा कि ट्रेन के कसारा पहुंचने पर यात्रियों ने मदद मांगी। उन्होंने कहा कि जीआरपी मुंबई के अधिकारी और कर्मचारियों ने तत्काल कदम उठाया। उन्होंने कहा कि अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने एक और ट्वीट में कहा, ‘‘पीड़िता बीस साल की है और उसे हमारी महिला अधिकारी द्वारा मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया है। वह ठीक है। हम सभी सबूत एकत्र कर रहे हैं। हमारी टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है। हम उनके पिछले रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि पुलिस उपायुक्त और अपराध शाखा की एक टीम अपराध की जांच कर रही है।

IMG 20211009 WA00332

उन्होंने कहा कि आरोपियों ने ट्रेन यात्रियों से 96,390 रुपये की संपत्ति की लूट की, जिसमें ज्यादातर मोबाइल फोन थे। पुलिस ने उनके पास से अब तक 34,200 रुपये की संपत्ति बरामद कीहै। खालिद ने कहा कि मुंबई जीआरपी ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 395, 397, 376 (डी), 354, 354 (बी) के तहत मामला दर्ज किया है। खालिद ने कहा कि साथ ही कल्याण रेलवे पुलिस थाने में भी रेलवे अधिनियम के तहत भी शनिवार को मामला दर्ज किया।


Bundelikhabar

Related posts

चोरी गए वाहन माल बरामद

Bundeli Khabar

चाकू घोंपकर हत्या : पुलिस ने आरोपियों को दबोचा, पूछताछ जारी

Bundeli Khabar

एसआई ने थाना प्रभारी को चेंबर में घुसकर मारी गोली

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!