18.2 C
Madhya Pradesh
November 15, 2026
Bundeli Khabar
images 7
उत्तरप्रदेश

बैंक ऑफ बड़ौदा से चोरों ने उड़ाया मेडिकल संचालक का बैग

Bundelikhabar

बैंक ऑफ बड़ौदा पट्टी ब्रांच से उचक्कों ने उड़ाया मेडिकल संचालक का बैग

मंगलेश कुमार/ उत्तर प्रदेश

पट्टी/प्रतापगढ: शुक्रवार कि सुबह लगभग 10:00 बजे एक मेडिकल संचालक बैंक ऑफ बड़ौदा ब्रांच पट्टी में पैसा जमा करने के लिए गया था। मेडिकल संचालक के हाथ में छोटा हैंडबैग था। काउंटर पर बैग रखकर कैश जमा करने लगा मेडिकल संचालक तभी पास खड़े अज्ञात उचक्कों ने बैग उड़ा दिया।
अपराधियों का हौसला इतना बढ़ता जा रहा है कि बैंक परिसर से जरूरी कागजात से भरा बैग उड़ा दिया। साधना मेडिकल स्टोर कुंदनपुर के संचालक अरुण कुमार श्रीवास्तव शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे कैश जमा करने गए थे। उनके हाथ में छोटा हैंडबैग था। जिसमें दो मोबाइल 5 एलआईसी, बांड, पत्नी के मृतक प्रमाण पत्र के साथ मेडिकल स्टोर का ड्रग लाइसेंस भी मौजूद था। अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वह जैसे ही कैश निकाल कर जमा कर रहे थे बैग उन्होंने उस दौरान काउंटर पर रख दिया बगल खड़े अज्ञात उचक्के ने उनका बैग लेकर उड़ा दिया। जब इस बात की जानकारी अरुण कुमार श्रीवास्तव को हुई तो उन्होंने आनन-फानन में बैंक कर्मियों को इस बात की सूचना दी सीसीटीवी फुटेज में खंगाला गया तो उसमें अज्ञात युवक बैग लेकर रफूचक्कर होते दिख रहा है। मेडिकल संचालक ने मामले की शिकायत पट्टी पुलिस से किया है। पट्टी पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है

IMG 20211009 WA0000 1

Bundelikhabar

Related posts

ग्राम प्रधान पर हुआ हमला

Bundeli Khabar

दिल्ली जा रही स्लीपर कोच बस दुर्घटनाग्रस्त

Bundeli Khabar

नवविवाहिता ने ससुराल में फांसी लगाकर की आत्महत्या

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!