34.7 C
Madhya Pradesh
June 19, 2026
Bundeli Khabar
उत्तरप्रदेश

नवविवाहिता ने ससुराल में फांसी लगाकर की आत्महत्या

Bundelikhabar

मंगलेश कुमार/उत्तरप्रदेश
प्रतापगढ : बीती रात नवविवाहिता ने ससुराल में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक मंजू उम्र 23 वर्ष निवासिनी राजापुर खरहर माना पट्टी गांव में मायका था। एक वर्ष पूर्व राहुल पाण्डे पुत्र कृपा शंकर पाण्डे ग्राम पूरे चरन मेढौली कोतवाली रानीगंज से विवाह हुआ था जिसने आज बीती रात फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया।

आत्महत्या की वजह अभी जांच का विषय है क्योंकि मृतक मंजू का विवाह पिछले नवंबर 2020 में हुआ था जिसके पेट में 8 माह का बच्चा भी पल रहा था जो दुनिया देखने के पहले चला गया। पड़ोस के लोगों का कहना है की मृतिका का पति राहुल पाण्डे शनिवार की सुबह अपनी बहन को पहुंचाने रिश्तेदारी गया था। सुबह 5 बजे राहुल के परिजनों ने जब मंजू के कमरे का दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया तब कोई जवाब न मिलने पर खिड़की से देखा तब घर वालों के होश उड़ गए। राहुल पाण्डे के परिवार ने तुरंत 112 डायल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी।


Bundelikhabar

Related posts

लखनऊ में रंगबाज की शूटिंग के दौरान पहुंची पुलिस की टीम, विनीत कुमार सिंह ने बताया कारण

Bundeli Khabar

बुंदेलखंड में पहली बार झांसी न्यायालय में संस्कृत से फैसला पारित कर रचा गया इतिहास: 110 साल में पहला निर्णय

Bundeli Khabar

कानपुर देहात में पीएम मोदी की ऐतिहासिक सभा, चिराग सुन्दर लाल गुप्ता की टीम ने संभाला मोर्चा

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!