28.7 C
Madhya Pradesh
September 30, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211008 WA0001
उत्तरप्रदेश

चोरी की 01 मोटर साइकिल के साथ, 02 अभियुक्त गिरफ्तार

Bundelikhabar

मंगलेश कुमार/ उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ:पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ सतपाल अंतिल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के क्रम में आज दिनांक 07.10.2021 की सुबह को थाना कुण्डा पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना क्षेत्र के तिलौरी मोड़ के पास से चोरी की 01 अदद मोटर साइकिल एचएफ डीलक्स के साथ, 02 अभियुक्तों 01. पंकज सरोज पुत्र हेमराज नि0 बेचे का पुरवा थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़ 02 रंजीत उर्फ छंगू पुत्र शिवचरन नि0 अठ्ठाइसा थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया जबकि एक अभियुक्त मौके से भाग निकला। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि हमारे पास जो मोटर साइकिल है, उसे हम तीनों ने चिकबन टोला कस्बा कुण्डा से चुराया था। (इस संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 330/2021 धारा 379 भादवि पंजीकृत है)।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-पंकज सरोज पुत्र हेमराज नि0 बेचे का पुरवा थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़, रंजीत उर्फ छंगू पुत्र शिवचरन नि0 अठ्ठाइसा थाना महेशगंज जनपद प्रतापगढ़।

बरामदगी- 01 अदद चोरी की मोटर साइकिल एचएफ डीलक्स रंग लाल( नम्बर यूपी 72 एजे 9718) । पुलिस टीम- उ0नि0 शिवप्रसाद रावत, आरक्षी इन्द्रजीत सिंह व आरक्षी सुमित कुमार थाना कुण्डा जनपद प्रतापगढ़।


Bundelikhabar

Related posts

शोषण के विरुद्ध अध्यापक हुए एकजुट

Bundeli Khabar

72 घंटे में पुलिस ने सुलझाई हत्या की गुत्थी

Bundeli Khabar

आबकारी विभाग की छापेमार कार्यवाही

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!