34.7 C
Madhya Pradesh
June 19, 2026
Bundeli Khabar
उत्तरप्रदेश

फायरिंग करने वाला शख़्स गिरफ्तार

Bundelikhabar

दिनांक 10.09.2021 को थाना क्षेत्र रानीगंज के पावर हाउस के पास हुयी फायरिंग की घटना से संबंधित 01 अन्य वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-

मंगलेश कुमार/उत्तर प्रदेश

रानीगंज/प्रतापगढ़:दिनांक 10.09.2021 को सुबह लगभग 09ः00 बजे थाना क्षेत्र रानीगंज के पावर हाउस के पास चाय की दुकान पर बैठे कुछ व्यक्तियों पर अचानक से आये तीन मोटर साइकिल पर सवार 09 व्यक्तियों द्वारा फायरिंग की गयी, जिसमें 02 व्यक्ति 01. फारूक पुत्र महमूद अख्तर की हथेली में व 02. मुख्तार पुत्र मुंशी रजा को बाह में गोली लगी थी। इस संबंध में वादी की तहरीर पर थाना रानीगंज में मु0अ0सं0 488/2021 धारा 147, 148, 149, 286, 307, 120 बी, 504, 506 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था। (उक्त मुकदमें से संबंधित 02 अभियुक्त पूर्व में गिरफ्तार किये जा चुके है)

पुलिस द्वारा अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निरन्तर प्रयास किया जा रहा है, इसी क्रम में आज दिनांक 07.10.2021 को उ0नि0 श्री गुलाब चन्द्र यादव मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र/ चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के सचौली पुल के पास से उक्त अभियोग से संबंधित प्रकाश में आये एक अभियुक्त परवेज आलम पुत्र स्व0 मंसूर आलम नि0ग्राम अहमद नगर थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-परवेज आलम पुत्र स्व0 मंसूर आलम नि0ग्राम अहमद नगर थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़। पुलिस टीम- उ0नि0 गुलाब चन्द्र यादव, हे0का0 सुभाष यादव व आरक्षी अश्वनी पाल थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़।


Bundelikhabar

Related posts

शादी समारोह के दौरान कुँए में गिरने से 13 लोगों की मौत

Bundeli Khabar

एंटी रोमियो दल द्वारा महिलाओं को किया गया जागरूक

Bundeli Khabar

पंचकोसी परिक्रमा को अंतरराष्ट्रीय पहचान देगी योगी सरकार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!