29.9 C
Madhya Pradesh
April 7, 2026
Bundeli Khabar
Home » जेल से छूटे सपा नेता का कई जगह हुआ भव्य स्वागत
उत्तरप्रदेश

जेल से छूटे सपा नेता का कई जगह हुआ भव्य स्वागत

Bundelikhabar

जिंदाबाद के नारों के साथ कार्यकर्ताओ ने कहा कि हम तुम्हारे साथ है।

सूर्य प्रकाश तिवारी/उत्तरप्रदेश
पट्टी : 10 जुलाई को आसपुर देवसरा ब्लाक प्रमुख चुनाव में बवाल होने के बाद पुलिस ने 161 नामजद तथा ढाई सौ लोगों के नाम अज्ञात में दर्ज किए थे जिसमें मुख्य आरोपी समाजवादी पार्टी के निवर्तमान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व आसपुर देवसरा तृतीय से जिला पंचायत सदस्य विजय यादव को मुख्य आरोपी बनाया था। बीते 28 अगस्त को विजय यादव जिला योजना समिति के सदस्य के चुनाव के लिए नामांकन करने के लिए पंचायत कार्यालय पहुंचे तो पट्टी कोतवाल गणेश प्रसाद ने फोर्स के साथ उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था 3 दिन पहले उनकी जमानत याचिका मंजूर हुई तो शुक्रवार की शाम को जिला जेल से रिहा होने के बाद गेट पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं का हुजूम दिखाई दिया। कार्यकर्ताओं के साथ सबसे पहले प्रतापगढ़ स्थित अंबेडकर चौराहा पर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया उसके बाद लोहिया चौराहा पहुंचे वहां प्रतिमा पर माल्यार्पण किया चिलबिला बाजार में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया उसके बाद दीवानगंज में कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उन्हें लाद दिया ।

तेरहमील में 2 दर्जन से अधिक समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिंदाबाद के नारे लगाते हुए उनका भव्य स्वागत किया पट्टी नगर में उनके पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत में उन्हें कंधे पर बिठा लिया और फूल मालाओं से लाद दिया सुभवा बाजार में भी उनका भव्य स्वागत हुआ घर पहुंचने पर क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं ने भी उनका स्वागत किया । इस अवसर पर विजय यादव ने कहा कि जुल्म और ज्यादती के विरुद्ध वह हमेशा संघर्ष करते रहेंगे सरकार चाहे जितनी बार उन्हें जेल भेजे, पार्टी की मजबूती के लिए हमेशा डटे रहेंगे सरकार उन्हें बेवजह डराने की कोशिश कर रही है लेकिन वह डरने वालों में नहीं है इस अवसर पर ,राजेश यादव प्रधान पप्पू यादव जुबैद अहमद मनोज यादव ,हरिश यादव ,रमेश जायसवाल राजेश यादव ,सिद्धार्थ राजा अरविंद यादव ,अनुज यादव राजा यादव ,कृष्णलाल अजय यादव चंद्रभान यादव अभिषेख आशीष यादव ,अभय यादव, सत्यम यादव ,हितेन्दर यादव, लालबहादुर यादव ,सेराज खान, विपिन यादव ,सुरेश वर्मा , राजेश वर्मा सुशील पटेल संजय पटेल दिनेश सरोज मुन्ना सरोज सूरज यादव ,नवीन यादव, विनोद यादव, सुनील यादव संजीव ,प्रभात ,मानसिंह यादव अरविंद यादव आदि मौजूद रहे।


Bundelikhabar

Related posts

विजेथुवा महावीरन धाम, जो है बड़ी आस्था का केंद्र

Bundeli Khabar

डालूपुर: ग्राम प्रधान से हाथापाई

Bundeli Khabar

सांसद, विधायक, जिलाधिकारी ने शहीद योगेश तिवारी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!